पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की देवरिया जेल में बिगड़ी तबीयत, सीने में तेज दर्द के कारण हार्ट अटैक की आशंका; आधी रात गोरखपुर रेफर
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की देवरिया जिला कारागार में मंगलवार देर रात तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद ...और पढ़ें
HighLights
पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की देवरिया जेल में तबीयत बिगड़ी।
सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई।
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई।
जागरण संवाददाता, देवरिया। जिला कारागार में निरुद्ध पूर्व आइपीएस अमिताभ ठाकुर की तबीयत मंगलवार की रात अचानक खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। जेल अधीक्षक के मुताबिक उनकी स्थिति सामान्य है।
रात के 11:30 बजे पूर्व आइपीएस ने सीने में दर्द की शिकायत की। उन्हें आनन-फानन में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया जहां किसी हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने की वजह से उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें- पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की जमानत अर्जी पर सात को होगी सुनवाई, 9 दिसंबर को दर्ज हुआ था मुकदमा
फर्जी ढंग से कूट रचना कर जमीन बेचने के आप में पूर्व आइपीएस जेल में निरुद्ध है। जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ल ने बताया कि पूर्व आईपीएस ने सीने में दर्द बताया था। जिससे उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है उनकी स्थिति सामान्य है। वह चल फिर रहे हैं बातचीत कर रहे हैं।
बीआरडी के आइसीयू वार्ड में भर्ती, ट्रॉप आई जांच के लिए भेजा गया नमूना
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड नंबर 14 के बेड नंबर आठ पर भर्ती हैं। सीने में दर्द की वजह से डॉक्टरों ने ट्रॉप आई कि जांच लिखी है। उन्होंने हायर सेंटर रेफर के लिए व्यक्तिगत अनुरोध किया है, लेकिन ट्रॉप आई कि जांच रिपोर्ट न आने से डॉक्टरों ने उन्हें रेफर नहीं किया है।
खबरें और भी
प्राचार्य डाॅ. राम कुमार जायसवाल ने बताया कि सीने में दर्द हार्ट अटैक की वजह से भी हो सकता है, इसलिए ट्रॉप आई कि जांच कराई जा रही है। उनकी तबीयत स्थिर है।
उपचार कर रहे डाॅ. राजकिशोर सिंह ने बताया कि उनकी ईसीजी जांच कराई गई है जो खराब आयी है। इसलिए कार्डियोलॉजी में रेफरेंस भेजा गया है। ईको जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा। तब तक ट्रॉप आई कि जांच रिपोर्ट भी आ जायेगी।