विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: देवरिया में चुनावी रंजिश को लेकर फायरिंग, प्रधान का भाई घायल, गांव में दहशत

Published: Sat, 29 Jun 2024 08:20 AM (IST)

उत्‍तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चुनावी रंजिश में गोली ...और पढ़ें

बाएं से मारपीट करते लोग व छत पर असलहे में गोली भरता युवकl जांच करती पुलिस। जागरण
बाएं से मारपीट करते लोग व छत पर असलहे में गोली भरता युवकl जांच करती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. गोली चलते ही पूर्व प्रधान के दरवाजे से भागने लगे लोग
  2. पहले ईंट पत्थर व लाठी-डंडे से होती रही मारपीट, अब फोटो हो रहा प्रसारित

 जागरण संवाददाता, देवरिया। भाटपाररानी में प्रधानी की चुनावी रंजिश में शुक्रवार को फायरिंग हो गई। सड़क निर्माण को लेकर गांव में चल रही तनातनी में प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष में फायरिंग हो गई। इसमें ग्राम प्रधान के भाई रामकृपाल कुशवाहा गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार नामजद और कई अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को हिरासत में लिया है।श्रीरामपुर के बासदेवपुर उर्फ गोबरही के ग्राम प्रधान राजकुमार कुशवाहा व पूर्व प्रधान उदय प्रताप यादव के बीच चुनाव के समय से ही रंजिश चल रही है।

ग्राम प्रधान शुक्रवार को गांव में सड़क निर्माण कराकर घर आ रहे थे। आरोप है कि हजरत मियां के घर के पास पूर्व ग्राम प्रधान समेत कई लोग पहुंचे और हमला बोल दिया। प्रधान के घायल होने की जानकारी पर स्वजन पूर्व प्रधान के घर पर चढ़ गए।

इसे भी पढ़ें-अब विशेष द्वार से बाबा दरबार पहुंचेंगे काशीवासी, सावन से पहले मिलेगी सुविधा

आरोप है कि इस बीच पूर्व प्रधान के घर की छत से किसी ने लाइसेंसी असलहे से गोली चला दी, जिसमें प्रधान के भाई रामकृपाल कुशवाहा घायल हो गए। पुलिस ने ग्राम प्रधान राजकुमार व भाई रामकृपाल कुशवाहा को अस्पताल पहुंचाया। घायलों को देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

दिन-दहाड़े तड़तड़ाई गोली तो दहशत में आ गए ग्रामीण

पूर्व प्रधान व ग्राम प्रधान के बीच चुनाव को लेकर चली आ रही रंजिश शुक्रवार को बड़ी घटना की तरफ बढ़ गई। दिन-दहाड़े पूर्व प्रधान के छत से गोली तड़तड़ाने के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति हो गई।

पूर्व प्रधान के दरवाजे पर आए लोग भागने लगे। अब नीचे मारपीट व छत पर असलहे में गोली भरने का फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा है। जिसके बाद अधिकारियों ने उसे गंभीरता से ले ली है।

इसे भी पढ़ें-एसएससी में एमटीएस-हवलदार के 8326 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन शुरू, जानिए कब है अंतिम तिथ‍ि

एसपी ने प्रकरण में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। श्रीरामपुर के बासुदेवपुर उर्फ गोबरही के टोला गौतमा में ग्राम प्रधान राजकुमार कुशवाहा व पूर्व प्रधान उदय प्रताप यादव के बीच पहले से ही चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। कई बार पहले भी विवाद हुआ और थाने तक मामला भी पहुंचा।

शुक्रवार को यह मामला बढ़ गया। पहले प्रधान की हुई पिटाई के बाद परिवार के लोग आक्राेशित हो गए और पूर्व प्रधान के दरवाजे पर चढ़कर मारपीट करने लगे। पहले तो ईंट पत्थर व लाठी-डंडे से मारपीट होती रही, बाद में पूर्व प्रधान के छत से फायरिंग शुरू हो गई। गोली प्रधान के भाई को लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।