विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'यह चुनाव राम भक्तों पर गोली चलाने वाले व राम भक्तों के बीच...', देवरिया में यह क्‍यों बोले गृहमंत्री अमित शाह?

Published: Wed, 29 May 2024 02:20 PM (IST)

अमित शाह ने कहा कि पाक का कश्मीर हमारा है और हम लेके रहेंगे। आपकी एक वोट की ताकत देखिए ...और पढ़ें

अमित शाह ने देवरिया में जनसभा को संबोधित किया। जागरण
अमित शाह ने देवरिया में जनसभा को संबोधित किया। जागरण

 जागरण संवाददाता, देवरिया। देवरिया के चीनी मिल मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह भूमि महान संत देवरहा बाबा की भूमि है। देवरहा बाबा ने ही सालों पहले कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता। आज राम मंदिर बनकर तैयार हो गया। यह चुनाव राम भक्तों पर गोली चलाने वाले व राम भक्तों के बीच है।

कहा कि आप राम मंदिर बनाने वाले मोदी के साथ रहेंगे या फिर कांग्रेस व सपा के साथ रहेंगे। कमल के निशान पर बटन दबाएंगे तो सीधे नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। यह पाक कश्मीर मेरा है। कांग्रेस देश को डरा रही कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। हम भाजपा के एटम से नहीं डरते हैं।

उन्‍होंने कहा कि पाक का कश्मीर हमारा है और हम लेके रहेंगे। आपकी एक वोट की ताकत देखिए कि मोदी जी ने आतंकवाद से मुक्त करा दिया। पुलवामा में आतंकवादी हमला हुआ, भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक किया और पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों को मारा है। मोदी जी 305 सीट पाचवें चरण में ही पार कर चुके हैं। छठवां व सातवां चरण मोदी को 400 पार करने वाला है।

इसे भी पढ़ें-महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के तीसरी मंजिल से मरीज ने लगाई छलांग, मौत

यह चुनाव हारने के बाद बैंकाक व थाइलैंड चले जाएंगे। गर्मी में राहुल बाबा बैंकाक व थाइलैंड चले जाते हैं। एक वर्ष में तीन बार राहुल बाबा छुट्टी जाते हैं। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले सपा व कांग्रेस हैं। एक तरफ नरेन्द्र मोदी हैं, जिन पर एक रुपये का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। इन दोनों के बीच में आपको चुनाव करना है। कांग्रेस झूठ के आरोप पर राजनीति करती है।

शाह ने कहा कि वह कहती है कि आरक्षण भाजपा खत्म कर देगी। दस वर्ष से भाजपा की सरकार है, कोई आरक्षण खत्म नहीं किया गया। देवरिया चीनी का कटोरा कहा जाता था, सपा व बसपा की सरकार में चीनी मिल बंद कर दी गई। हर जिले में एक-एक बड़ी चीनी मिलें चालू की जाएंगी। एथेनाल काे बढ़ावा देकर किसानों का भला किया गया है।

इसे भी पढ़ें-महराजगंज में बोले गृहमंत्री अमित शाह, 'पाक अधिकृत कश्मीर लेकर रहेंगे'

डा.रमापति राम त्रिपाठी ने संघर्ष कर बाइपास का निर्माण के लिए बजट पास कराया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज बनवाया। पुल बनवाया गया। 61 करोड़ से देवरिया सदर स्टेशन बन रहा है। सोलर प्लांट लगाया गया। सुरौली थाने का निर्माण कराया गया। 2 लाख उज्जवला कनेक्शन दिए। 5 लाख 14 हजार शौचालय बनवाया गया। किसानों को किसान सम्मान निधि दी गई। सात लाख गरीबों को फ्री राशन दिया गया। कोराेना का दोनों टीका लगा है कि नहीं है।

काफी पिलाकर नरेन्द्र मोदी ने टीका लगवाया। राहुल गांधी इसको लेकर भी गलतफहमी फैलाई। एक दिन राहुल बाबा व प्रियंका गांधी भी अंधेरे में टीका लगवाया। यह लोग संवेदनशीलता से दूर है। मोदी जी 130 करोड़ जनता के लिए जीते हैं।

यूपी पूरा माफियाओं से घिरा था। योगी आदित्यनाथ ने पूरा यूपी मच्छर व माफिया दोनों को खत्म कर दिया। यूपी को देश में नंबर वन बनाना है। इसलिए नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।