विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मत्स्य संपदा योजना: देवरिया में खनुवा नदी में छोड़े गए एक लाख मछलियों के बच्चे, मछुआरों की बढ़ेगी आय

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:40 PM (IST)

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बघौचघाट में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत खनुवा नदी में एक लाख मछलियों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कृषि मंत्री ने खनुवा नदी में एक लाख मछलियां छोड़ीं।

  2. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत हुआ यह कार्यक्रम।

  3. जलीय जैव विविधता संरक्षण और मछुआरों की आजीविका बढ़ाना लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, पथरदेवा। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को बघौचघाट में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आयोजित रिवर रैचिंग कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने खनुवा नदी में करीब एक लाख मछलियों के बच्चों को छोड़ा। पहल का उद्देश्य नदी में मछलियों की संख्या बढ़ाने, जलीय जैव विविधता के संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के साथ मत्स्य संसाधनों को समृद्ध करना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और मछुआरों की आजीविका मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। नदियों में मछलियों के बच्चों को छोड़ने से मत्स्य संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन में मदद मिलेगी। इससे जलीय जीवों के संरक्षण के साथ मत्स्य उत्पादन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही ने कहा कि नदियों में मछलियों के बच्चों को छोड़ने की पहल पर्यावरण संरक्षण और जलीय जीवों की संख्या बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। ऐसे कार्यक्रम नदी के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में सहायक होंगे। मत्स्य पालन को प्रोत्साहन मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हरीश शाही जीपू, महिवाल जायसवाल, अभिषेक, प्रवीण सिंह, रविंद्र कुशवाहा, अनिल प्रसाद और रामायण साहनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- देवरिया में बाढ़ से चौपट हुई किसानों की मेहनत, लागत निकालना भी मुश्किल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।