Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deoria Murder News: देवरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6 लोगों की हत्या, जमीनी विवाद में हुई वारदात

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 11:13 AM (GMT+05:30)

    Deoria Murder News उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीन के विवाद में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को ले ...और पढ़ें

    Deoria Murder News: देवरिया में हत्या के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस। -जागरण
    Deoria Murder News: देवरिया में हत्या के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस। -जागरण

    जागरण संवाददाता, देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार की सुबह खूनी संघर्ष में छह लोगों की हत्या हो गई। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। मरने वालों में पांच लोग एक ही परिवार के शामिल हैं। एक युवक घायल है जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी होने पर मौके पर कमिश्नर गोरखपुर के अलावा डीएम और एसपी पहुंच गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।

    यह है पूरा मामला

    पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत फतेहपुर के रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे के भाई साधु दुबे ने कुछ दिन पहले अपने हिस्से की करीब 10 बीघा भूमि गांव के दूसरे टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेच दी थी। भूमि बेचने के बाद वह प्रेमचंद यादव के घर रहते थे। तीन माह पहले साधु दुबे गुजरात चले गए। भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे प्रेमचंद यादव बाइक पर सवार होकर दूसरे टोले पर विवादित भूमि को देखने गए थे। खेत के पास विवाद होने लगा। उसके बाद प्रेमचंद यादव सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गए। सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर विवाद बढ़ गया। उस दौरान सत्य प्रकाश दुबे व अन्य ने मिलकर प्रेमचंद यादव को ईंट से मारकर हत्या कर दी। हालांकि गांव के लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की।

    एक की हत्या के बाद बौखलाए परिवार ने पांच लोगों को दी दर्दनाक मौत

    घटना की जानकारी प्रेमचंद यादव के घर वालों को हुई। दूसरे टोले से ललकारते हुए प्रेमचंद यादव के घर के लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंचे। सभी लोग घर में दरवाजा बंद कर छुप गए थे लेकिन आक्रोशित लोग दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए। घर में सभी की बारी-बारी से धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। जिसमें सत्य प्रकाश दुबे तथा उनकी पत्नी किरण दुबे एवं पुत्री सलोनी, नंदिनी के अलावा पुत्र गांधी दुबे शामिल हैं। इस दौरान प्रकाश दुबे के पुत्र अनमोल दुबे घायल हो गए जिन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रुद्रपुर पुलिस में फोर्स पहुंची तब तक हमलावर भाग चुके थे। उसके बाद पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा एवं जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया।

    जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि भूमि विवाद के चलते 6 लोगों की मृत्यु हुई है। घटना के पीछे भूमि विवाद है, लेकिन भूमि विवाद से संबंधित सभी मामलों का निपटारा हो गया था। रंजिश चल रही थी। अभी तत्काल कुछ बताना संभव नहीं है मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

    खबरें और भी

    फतेहपुर गांव पहुंचे कमिश्नर एवं आईजी

    फतेहपुर गांव में 6 लोगों की हत्या की सूचना मिलने के बाद गोरखपुर से कमिश्नर अनिल ढींगरा एवं आईजी के रविंद्र गौड मौके पर पहुंचे एवं घटनास्थल का जायजा लिया।

    पुलिस छावनी में तब्दील गांव

    घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के हजारों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। गांव के चारों तरफ पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें, Deoria News: रास्ते के विवाद में तड़तड़ाई गोलियां, सेवानिवृत्त जवान समेत पांच लोग घायल, दो गाड़ियां फूंकी

    यह भी पढ़ें, Deoria: छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, कॉलेज के पास आरोपितों ने दिया घटना को अंजाम; जांच में जुटी पुलिस