Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    71.69 करोड़ की लागत से मोहरा-बैरियाघाट पुल दो साल में बनकर हो जाएगा तैयार, निर्माण शुरू

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 06:07 PM (GMT+05:30)

    देवरिया में राप्ती नदी पर मोहरा-बैरियाघाट पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 71.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 364 मीटर लंबा पुल जून 2028 तक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, मदनपुर। राप्ती नदी पर लंबे समय से प्रतीक्षित मोहरा-बैरियाघाट गांव के बीच पक्का पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। करोड़ों की लागत से बनने वाले पुल के निर्माण को लेकर कार्यदाई संस्था सेतु निगम गोरखपुर की ओर से निर्धारित अवधि में कार्य पूरा कर लेने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण कार्य मे तेजी नहीं लाए जाने की स्थिति निश्चित समयावधि में काम पूरा होने को लेकर लोग आशंकित हैं।

    क्षेत्र से गुजरने वाली राप्ती नदी पर मोहरा-बैरियाघाट पर पक्का पुल बनाए जाने की शासन से स्वीकृति मिली गई थी। जिस पर गत वर्ष दिसम्बर माह में चयनित स्थल को लेकर ग्रामीणों की आपत्ति के बाद दुबारा स्थलीय चयन किया गया। जिस पर निर्माण की अनुमति मिलने के बाद सभी औपचारिकता पूरी कर केवटलिया-महेन तटबंध के किमी 03 के समीप निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है।

    मोहरा की तरफ चयनित स्थान पर पिलर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए मजदूर काम पर लग गए हैं। कार्यदायी संस्था तय मानक के अनुसार कार्य में तेजी लाकर समय के भीतर पुल तैयार कर लेने का दावा कर रही है।

    कितने समय में होगा निर्माण कार्य पूरा

    शासन की स्वीकृति के बाद सेतु निगम गोरखपुर द्वारा विलंब से काम शुरू किया गया। उनके बावजूद भी जिम्मेदार तय समय जून 2028 में निर्माण कार्य पूरा करने की बात कह रहे हैं। नदी का समय से पहले जल स्तर काम हो जाना भी कार्य की तेजी में सहायक बताया जा रहा।

    खबरें और भी

    निर्माणाधीन पुल की क्या है लागत व लंबाई

    कार्यदायी संस्था की ओर से राप्ती नदी पर 364 मीटर लंबा व 7.5 मीटर चौड़े पुल का निर्माण किया जाना है। जिसमें कुल 13 पिलर का बनाए जाएंगे। नदी से जुड़े तरैना नाले पर चार पाए वाले 71 मीटर लंबे एक और पुल भी बनाया जाना है। पुल के दोनों तरफ 550 मीटर के एप्रोच मार्ग का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए शासन से 71.69 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।

    यह भी पढ़ें- 6 करोड़ से चमकेगा माता शीतला का दरबार, पर्यटन विभाग ने शुरू किया सौंदर्यीकरण का काम

    निर्माण को लेकर उत्साह के साथ ही आशंकित भी हैं लोग

    मोहरा-बैरियाघाट पुल की स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाने से लोगों में उत्साह बढ़ गया है। क्षेत्र के मनोज सिंह, डा. चंद्रदीप सिंह, बृजेश तिवारी, राजेश यादव, प्रदीप पांडेय, भोला पांडेय, रामकोमल यादव, उपेन्द्र पांडेय, हरेन्द्र प्रसाद, दीनानाथ आदि का कहना है कि पुल के निर्माण से ग्रामीण अंचल के विकास की गति बढ़ जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यदि काम में शिथिलता की गई तो निर्धारित अवधि में काम पूरा हो पाना मुश्किल हो जाएगा।

    पुल का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है। यदि कोई व्यवधान उत्पन्न नही होता है तो नियत समय पर काम पूरा कर लिया जाएगा। -दीनबंधु कुमार मौर्य, सहायक अभियंता सेतु निगम गोरखपुर।