देवरिया में अरुई के पत्ते उखाड़ने का विरोध करने पर महिला और ससुर को पीटा, देवरिया में 4 महिलाओं पर FIR
देवरिया के नरायनपुर गांव में अरुई के पत्ते उखाड़ने का विरोध करने पर एक महिला और उसके ससुर को चार ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
देवरिया में अरुई के पत्ते उखाड़ने पर हुआ विवाद।
विरोध करने पर महिला और ससुर को पीटा गया।
चार महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की।
जागरण संवाददाता, देवरिया। दरवाजे पर लगाए गए अरुई के पत्ते उखाड़कर फेंकने का विरोध करना एक महिला और उसके ससुर को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर चार महिलाओं ने दोनों के साथ मारपीट की। घटना में महिला के सिर में चोट लगी।
पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर गांव का है।
नरायनपुर गांव की रीना देवी पत्नी सुरेंद्र चौहान ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 10 सितंबर को गांव की रोली, प्रीति, चंपा और सुनीता देवी ने उनके दरवाजे पर लगाए गए अरुई के पत्ते उखाड़कर फेंक दिए। रीना ने इसका विरोध किया तो आरोपित महिलाओं ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
