Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Murder in Deoria: देवरिया में पुजारी की पीट-पीट कर हत्या से मची सनसनी, छावनी में तब्‍दील हुआ गांव, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

    Updated: Wed, 01 May 2024 07:50 AM (IST)

    अशोक चौबे भलुअनी के बारीपुर मंदिर में पुजारी थे। मंगलवार को पूजा करने के बाद देर शाम घर पहुंचे। इस बीच गांव के ही कुछ लोग उनके दरवाजे पर चढ़ गए और पथर ...और पढ़ें

    दाएं मृतक पुजारी, मौके पर जुटी भीड़।
    दाएं मृतक पुजारी, मौके पर जुटी भीड़।

     जागरण संवाददाता, देवरिया। जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के तेनुआ चौबे में मंगलवार की रात बारीपुर मंदिर के पुजारी की दरवाजे पर चढ़कर कुछ लोगों ने पथराव किया और पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुजारी की हत्या की सूचना के बाद सनसनी फैल गई।

    देर रात एएसपी डा.भीम कुमार गौतम समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत तीन टीमें लगाई गई हैं।

    तेनुआ चौबे के रहने वाले 60 वर्षीय अशोक चौबे भलुअनी के बारीपुर मंदिर में पुजारी थे। मंगलवार को पूजा करने के बाद देर शाम घर पहुंचे। देर रात वह अपने दरवाजे पर सोए थे। इस बीच गांव के ही कुछ लोग उनके दरवाजे पर चढ़ गए और पथराव करते हुए उनके ऊपर लाठी-डंडा से हमला बोल दिया।

    इसे भी पढ़ें- रजवाड़ों की धरती व तपोभूमि में हिला कांग्रेस का किला, कुछ ऐसी रही है अब तक की कहानी

    पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के आने के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

    दो दिन पहले हुआ था विवाद

    तेनुआ चौबे मृतक के घर से सटे अजय पांडेय की किराना की दुकान है। दो दिन पहले रात 11 बजे आए और दुकान खोलने की बात कहने लगे। जब अजय ने नहीं खोला तो वह विवाद किए। साथ ही अशोक चौबे से भी कहासुनी की।

    इसे भी पढ़ें- आगरा में दिनभर चली तेज हवा, कानपुर में रहेंगे हल्के बादल, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

    उस समय तो यह मामला शांत हो गया। लेकिन मंगलवार की रात उसी विवाद को लेकर बड़ी संख्या में आरोपित पक्ष अशोक के दरवाजे पर पहुंच गया, अभी वह कुछ समझते, उसके पहले ही उनके दरवाजे पर पथराव करने लगे। साथ ही लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। शोर करने पर आसपास के लोग जब तक आते, तब तक आरोपित फरार हो गए।

    खबरें और भी

    पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

    मंदिर के पुजारी की हत्या होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। तेनुआ चौबे में भलुअनी के साथ ही सुरौली व बरहज पुलिस भी पहुंच गई। सीओ समेत अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। घटना स्थल से धारदार हथियार, डंडा व अन्य सामान भी बरामद किया गया।

    पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। यही स्थिति मेडिकल कालेज में भी रही। यहां भी एएसपी, सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी, शहर कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंच गए।