Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरे प्रयास में चमकी सलेमपुर की बेटी पुष्पा, बनीं सहायक समीक्षा अधिकारी; क्षेत्र में खुशी का माहौल

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 07:30 PM (IST)

    देवरिया के सलेमपुर की पुष्पा गोंड ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 16वीं रैंक प्राप्त कर सहायक समीक्षा अधिकारी का पद हासिल किया है। दूसरे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पुष्पा गोंड ने यूपीपीएससी परीक्षा में 16वीं रैंक हासिल की।

    2. देवरिया की पुष्पा सहायक समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित हुईं।

    3. सलेमपुर क्षेत्र में उनकी सफलता पर खुशी का माहौल है।

    जागरण संवाददाता, देवरिया। सलेमपुर के समीप ग्राम सोनबरसा की रहने वाली पुष्पा गोंड ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 16वीं रैंक प्राप्त कर सहायक समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता से इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल है।

    पुष्पा ने यह उपलब्धि अपने दूसरे प्रयास में हासिल की। पहले प्रयास में असफलता मिलने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और दोगुने उत्साह के साथ तैयारी जारी रखी। उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने आखिरकार सफलता दिलाई। स्वर्गीय शंकर प्रसाद और ब्रजगानी देवी की पुत्री पुष्पा अपने परिवार में सबसे छोटी हैं।

    प्रारंभिक शिक्षा बापू इंटर कालेज सलेमपुर से प्राप्त करने के बाद उन्होंने रैनाथ डिग्री कॉलेज से स्नातक किया। आगे की तैयारी के लिए वह गोरखपुर गईं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा।

    परिवार का सहयोग भी उनकी सफलता में अहम रहा। उनके चयन की खबर मिलते ही सलेमपुर में स्वागत का दौर शुरू हो गया। पुष्पा गोंड की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है और यह संदेश देती है कि मेहनत और लगन से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।