Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका, जल्द खुलेगा पोर्टल

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 10:04 PM (IST)

    समाज कल्याण विभाग जल्द ही छात्रवृत्ति पोर्टल फिर से खोलेगा। तकनीकी कारणों से आवेदन से वंचित रहे छात्र-छात्राओं को दूसरा मौका मिलेगा। इससे शैक्षिक सत्र ...और पढ़ें

    छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका।

    छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका।

    HighLights

    1. समाज कल्याण विभाग छात्रवृत्ति पोर्टल फिर से खोलेगा।

    2. तकनीकी कारणों से वंचित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका।

    3. धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी, पढ़ाई नहीं रुकेगी।

    जागरण संवाददाता, देवरिया। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में किसी भी कारणवश आवेदन नहीं करने या प्रक्रिया अधूरी होने से वंचित अभ्यर्थियों को अब दूसरा मौका दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग जल्द ही छात्रवृत्ति पोर्टल पुनः खोलेगा, जिससे छूटे हुए छात्र-छात्राएं आवेदन कर योजना का लाभ ले सकेंगी।

    विभागीय लोगों का कहना है कि तकनीकी कारणों से एनआईसी की ओर से मास्टर फीस प्रोसेस नहीं हो पाने के चलते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति प्रक्रिया अधूरी रह गई थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही पोर्टल फिर से खोलने की तैयारी चल रही है।

    शासन ने कहा है कि कोई भी पात्र छात्र केवल तकनीकी या अन्य कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित नहीं रहेगा। पोर्टल दोबारा खोलकर पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया के तहत छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

    पूर्व में भी वंचित 1035 को मिला था लाभ

    पूर्व में भी ऐसी स्थिति में पोर्टल दोबारा खोलकर छात्रों को राहत दी गई थी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जब पोर्टल पुनः खोला गया, तब 1035 से अधिक छात्र-छात्राओं को कुल 125.59 लाख रुपये की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति प्रदान की गई थी। इसमें अनुसूचित जाति के 286 छात्रों को 30.91 लाख रुपये व सामान्य वर्ग के 749 छात्रों को 94.68 लाख रुपये की सहायता दी गई थी।

    खबरें और भी

    पोर्टल खुलते ही वंचित छात्र-छात्राएं निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकेंगे। विभाग की ओर से सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय रहते आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें योजना का पूरा लाभ मिल सके। -सुधीर पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी।