विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1000 CCTV फुटेज देखने के बाद मिली थी सफलता: ऐसे ढेर हुआ अलीगंज लूटकांड में शामिल एक लाख का इनामी बदमाश

Published: Wed, 28 Oct 2026 01:33 PM (IST)

एटा में पुलिस मुठभेड़ में अलीगंज लूटकांड का एक लाख का इनामी बदमाश वीरेंद्र मारा गया। इस मुठभेड़ में एक ...और पढ़ें

इंसेट में मृत बदमाश की फाइल फोटो। पुलिस अधिकारी पहुंचे अस्पताल।

इंसेट में मृत बदमाश की फाइल फोटो। पुलिस अधिकारी पहुंचे अस्पताल।

HighLights

  1. इनामी बदमाश वीरेंद्र एटा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

  2. अलीगंज सराफा लूटकांड का मुख्य आरोपी था वीरेंद्र

  3. बदमाश पर विभिन्न जिलों में 52 मुकदमे दर्ज थे

जागरण संवाददाता, एटा। कोतवाली पिलुआ क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास मंगलवार शाम छह बजे पुलिस मुठभेड़ में अलीगंज में हुई सराफा कारोबारी से लूट का आरोपित 35 वर्षीय वीरेंद्र निवासी हरचंदपुर थाना कोतवाली नगर जनपद मैनपुरी पुलिस की गोली से ढेर हो गया। गोली बदमाश के सीने में लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बदमाश के विरुद्ध आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी सहित विभिन्न जिलों में 52 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान पिलुआ थाने का सिपाही सत्यपाल भी फायरिंग में घायल हुआ है। उसे भी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

मृतक बदमाश पर 52 मुकदमे दर्ज

अलीगंज में लूट की वारदात 22 अक्टूबर को हुई थी। इस घटना में सराफा कारोबारी संजय यादव और उनके भतीजे विकास निवासी पुराहार थाना अलीगंज से बदमाश 56 लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवर लूट ले गए थे, जिसमें 10 किलो चांदी के आभूषण भी थे । कारोबारी दुकान बंद करने के बाद शाम के समय अपने गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की थी। बदमाशों ने उन्नाव जिले से चोरी हुई बाइक से वारदात को अंजाम दिया था। एटा पुलिस उन्नाव भी गई थी। बदमाश पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

भाई पर भी 25 केस, पत्नी भी लूटकांड में जा चुकी है जेल

मृतक बदमाश के भाई पर भी 25 मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश की पत्नी पूर्व में लूटकांड में जेल जा चुकी है। इस बदमाश ने मैनपुरी में सरेआम गोली मारकर महिला की हत्या भी की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा इलामारन ने बताया कि पुलिस से हुई मुठभेड़ में बदमाश की मौत हुई है। इस बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

अलीगंज में हुई लूट की वारदात के बाद से ही बदमाश की तलाश की जा रही थी। बदमाश की पहचान करने के लिए पुलिस ने एक हजार सीसी टीवी कैमरे खंगाले तब बदमाश की पहचान हुई। पुलिस लगातार सर्विलांस के जरिए बदमाश का पीछा कर रही थी।

पुलिस पार्टी को मिलेंगे एक लाख

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन एसके भगत ने एक लाख रुपये के इनाम की बदमाश पर घोषणा की थी। यह इनाम एटा पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपये, डीआईजी स्तर से 50 हजार रुपये घोषित किया था, जिसे एडीजी ने बढ़ाकर एक लाख रुपये किया था। पुलिस पार्टी को यह इनाम दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- एटा में एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, 52 मुकदमे; अलीगंज लूटकांड में था शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।