शराब के ठेके पर खुले पैसे को लेकर विवाद, आगरा के ट्रक ड्राइवर की एटा में पीट-पीटकर हत्या; ग्रामीणों ने की तोड़फोड़
एटा के सकरौली क्षेत्र में शराब ठेके पर खुले पैसे को लेकर हुए विवाद में आगरा के एक ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क ...और पढ़ें

मृतक ट्रक चालक का फाइल फोटो। दूसरे चित्र में ठेके पर तोड़फोड़ के बाद तैनात पुलिस।
जागरण संवाददाता, एटा। थाना सकरौली क्षेत्र में आगरा के बरहन के रहने वाले ट्रक चालक की शराब के ठेके पर खुले पैसे को लेकर हुए विवाद में हमलावरों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। ट्रक चालक घायल हुआ था उसके दोस्त उसे उठाकर घर ले गए थे। जहां उसके सिर से खून बहता रहा बाद में उसे आगरा भर्ती कराया गया मगर उसकी वहां मौत हो गई।
इस घटना को लेकर मृतक के गांव वालों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मृतक के भाई की तहरीर पर तीन नामजदों और इतने ही अज्ञातों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांव सैफुद्दीनपुर उर्फ चंद्रभानपुर थाना बरहन जिला आगरा निवासी 30 वर्षीय धर्मवीर अपने दोस्तों के साथ 30 जुलाई को घर से शाम छह बजे निकला था। दोस्तों के साथ वह सकरौली थाना क्षेत्र के गांव बारा समसपुर में पहुंचा।
यहां ठेके से शराब लेकर पास में ही दुकान पर बैठकर पी रहा था। उसी समय शराब ठेके के सेल्समेन से उसका खुले पैसे को लेकर बारा समसपुर के रहने वाले सेल्समेन संतोष विवाद हो गया। इस दौरान बारा समसपुर के ही कुछ युवक आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने धर्मवीर को बेरहमी से पीटा और मरा समझकर छोड़ गए। इसके बाद धर्मवीर को उसके दोस्त उठाकर घर छोड़ आए।
सिर में चोट होने के कारण रातभर धर्मवीर के सिर से खून बहता रहा। 31 जुलाई को सुबह मां रामवती ने जानकारी दी तो स्वजन लेकर एक निजी क्लीनिक पर पहुंचे। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। वहां एसएन मेडिकल कालेज चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव वापस ले आए और शनिवार को बारा समसपुर गांव के पास शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
खबरें और भी
जो ढाई घंटे तक लगा रहा। सकरौली पुलिस मौके पर पंहुच गई और बातचीत के बाद जाम खुलवा दिया। दरअसल बारा समसपुर और मृतक के गांव की दूरी बमुश्किल आधा किमी है। मृतक के भाई दलवीर ने सेल्समेन संतोष रवि और गंगा सिंह को नामजद करते हुए तीन अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी नित्या पांडेय ने बताया आरोपितों की तलाश की जा रही है वे भागे हुए हैं। दबिश दी जा रही है।