एटा: सीढ़ियां चढ़ते समय आया हार्ट अटैक, चली गई जान; ये लक्षण दिखें तो फौरन करें डॉक्टर से संपर्क
एटा मेडिकल कॉलेज में सीढ़ियां चढ़ते समय 48 वर्षीय अनूप गुप्ता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में भर्ती कराया था। इसी बीच, सा ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शनिवार की शाम एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आने के बाद गंभीर हालत में लाया गया, जहां कुछ समय इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। बताया गया है कि व्यक्ति को सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट होने लगी थी, जिसके बाद वह गिर पड़ा।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सीने में दर्द और सांस की परेशानी के मरीज बढ़े
जनपद कासगंज थाना व नगर सिढ़पुरा निवासी अनूप गुप्ता 48 वर्ष की मौत हुई है। भाई अनुभव गुप्ता ने बताया कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे की है। घर में सीढ़ियां चढ़ रहे थे तभी अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा और घबराहट होने लगी। इसके कुछ ही क्षण बाद वह छत पर गिर गए। परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत उसे पास के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक जांच के बाद हालत गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में नहीं हो सका सुधार
इसके बाद स्वजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर छह बजे के करीब पहुंचे, जहां चिकित्सकों की टीम ने इलाज शुरू किया। कुछ समय तक उपचार जारी रहा, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका और दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सांस लेने में तकलीफ होने से एक बुजुर्ग महिला की भी चली गई है जान
वहीं सांस लेने में तकलीफ के चलते मानपुर निवासी फूलवती 90 वर्ष की मौत हुई है। दामाद प्रेम कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम सांस लेने में परेशानी बढ़ने पर मेडिकल कालेज लेकर आए, लेकिन रास्ता में ही मौत हो गई।
खबरें और भी
ये लक्षण दिखें तो तुरंत करें संपर्क
सीएमएस एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर सुरेश चंद्रा ने बताया कि अचानक सीने में दर्द, घबराहट, पसीना आना और सांस लेने में तकलीफ हार्ट अटैक के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाना चाहिए, ताकि समय रहते उपचार मिल सके।
वहीं मौसम बदलने से सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ती हैं। कहना है कि मौसम में बदलाव, तनाव, उच्च रक्तचाप और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं के कारण हृदय रोग के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए और नियमित जांच कराते रहना चाहिए।