Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 12th Toppers: एटा में मैदान मारने वाले बच्चों ने दिए टिप्स, सफलता के लिए करें ऐसे तैयारी

    By Yogesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 13 May 2026 08:44 PM (GMT+05:30)

    एटा में सीबीएसई 12वीं के नतीजों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के टॉपर्स ने अपनी सफलता के राज और भविष्य की योजनाओं को साझा किया, जिसमें ...और पढ़ें

    एटा में सीबीएसई 12वीं के टॉपर्स।

    एटा में सीबीएसई 12वीं के टॉपर्स।

    HighLights

    1. शुभ गुप्ता 98.4% अंकों के साथ जिले के टॉपर बने।

    2. काजल सिंह प्रोफेसर बनकर उच्च शिक्षा में योगदान देंगी।

    जागरण संवाददाता, एटा। सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा के नतीजे सबसे आखिर में दिए हैं। लंबे इंतजार के बाद आए रिजल्ट ने विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी के ऐसे भाव बिखेरे के आस पड़ोस के मोहल्लों तक के लोग इकट्ठे हो गए।

    सीए बनना चाहते हैं शुभ

    12वीं के जिला टापर सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र शुभ गुप्ता ने भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की उपलब्धि कड़ी मेहनत से प्राप्त की है।

    शहर के मुहल्ला शिवगंज निवासी ठेकेदार अवधेश गुप्ता तथा ग्रहणी प्रीति गुप्ता के होनहार पुत्र ने चार विषयों में 99 अंक पाए हैं। पढ़ाई के साथ क्रिकेट खेलने का शौक है। वहीं पांच घंटे रोज स्कूल से अलग पढ़ाई की।

    वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर करने की उनकी कला उन्हें प्रेरित करती है। किसी भी काम के लिए लगन उन्हीं से सीखी।

    धार्मिकता में भी विश्वास रखते हैं तन्मय

    सीबीएसई 12वीं में जिले के दूसरे टापर दून पब्लिक स्कूल के छात्र तन्मय वार्ष्णेय भविष्य में डाक्टर बनकर अपने माता-पिता के सेवा व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे। शहर के कासगंज रोड आईटीआई निवासी डा. ललित वार्ष्णेय तथा मां डा. नूतन पहले से चिकित्सा सेवा में सेवारत हैं।

    खबरें और भी

    रोज छह से सात घंटे पढ़ाई करते हुए सफलता पाने वाले तन्मय को पढ़ाई के साथ-साथ मूवी देखना भी काफी पसंद है। कंप्यूटर के पेपर में पूरे 100 अंक प्राप्त किए हैं। तन्मय धार्मिक पुस्तकों में रुचि के साथ-साथ ईश्वरवादी हैं।

    धार्मिकता में भी काफी विश्वास रखने के साथ-साथ सफलता के लिए कर्म और कड़ी मेहनत को प्रमुख मानते हैं।

    प्रोफेसर बनना चाहती हैं काजल सिंह

    96.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली काजल सिंह ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रोफेसर बनकर शैक्षिक उत्कृष्ट में योगदान का मन बनाया है।

    अलीगंज के मुहल्ला गुलाम हैदर निवासी अधिवक्ता विक्रम सिंह यादव तथा रीता देवी की पुत्री ने कला वर्ग से सफलता पाई है। वह राजनीति विज्ञान में एचडी के साथ-साथ प्रोफेसर बनने का निर्णय ले चुकी हैं। उन्हें अपनी किताबों के साथ-साथ उपन्यास पढ़ना भी बेहद पसंद है।

    मुंशी प्रेमचंद सहित अन्य लेखकों के उपन्यास पढ़ती हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को वह रोल माडल मानती हैं। पांच घंटे पढ़ाई के साथ मोबाइल से दूरियां बनाईं।

    चिकित्सक बनकर समाजसेवा उत्कर्ष का ध्येय

    12वीं के तृतीय टापर धुमरी पब्लिक स्कूल के छात्र उत्कर्ष शाक्य भविष्य में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर डाक्टर बनकर समाजसेवा करना चाहते हैं।

    बेसिक शिक्षा विभाग में एसआरजी विपिन शाक्य के छोटे पुत्र शुरू से पढ़ने में मेधावी रहे तथा विज्ञान में अधिक रुचि होने के कारण इंस्पायर योजना के तहत उनके प्रोजेक्ट प्रदेश स्तर तक चयनित हुए।

    पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। पढ़ाई के साथ वैज्ञानिक प्रोजेक्ट एवं माडल तैयार करने में खासी रुचि है। भौतिक विज्ञान उनका चहेता विषय है।

    आईएएस बनना चाहती हैं अनुष्का यादव

    जिला टापर सूची में तीसरा स्थान पाने वाली लिमरा इंटरनेशनल स्कूल की छात्र अनुष्का यादव दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए आनर्स के साथ भविष्य में यूपीएससी के जरिए आईएएस बनना चाहती हैं।

    आगरा रोड निवासी भारतीय सेवा से सेवानिवृत अशोक कुमार तथा शिक्षामित्र मां निर्मला की पुत्री को पढ़ाई के साथ-साथ बैडमिंटन व अन्य खेलों में भी काफी रुचि है तथा खेल प्रतियोगिताओं में भी मेडल पाती रहीं हैं। वह पूर्व आईएएस सृष्टि जैन देशमुख को अपना प्रेरणा स्रोत मानती हैं।

    विराट कोहली के दीवाने हैं समर्थ गुप्ता

    सरस्वती विद्या मंदिर के टापर समर्थ गुप्ता पढ़ाई में बेहतर होने के साथ खेलों में भी रुचि रखते हैं। विजयनगर कालोनी ठंडी सड़क निवासी समर्थ भविष्य में भले ही चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं, लेकिन क्रिकेट प्रेमी होने के साथ वह महान बल्लेबाज विराट कोहली के भी दीवाने हैं।

    व्यवसाई धीरज गुप्ता तथा ग्रहणी शालिनी के पुत्र कहते हैं कि देश की आर्थिक व्यवस्था में वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर योगदान देना चाहते हैं। वह जिलाधिकारी अरविंद सिंह से प्रेरित है। स्वामी विवेकानंद को प्रेरणास्रोत मानते हैं।