Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    65 करोड़ से बनेगा हाईटेक रोडवेज बस अड्डा, एटा में अब यात्रियों को मिलेंगी तमाम सुविधाएं

    By Yogesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 07 Apr 2026 10:23 PM (GMT+05:30)

    एटा में 65 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टैंड बनेगा। उत्तर प्रदेश राज्य पथ परिवहन निगम ने इसे मंजूरी दे दी है। यह परियोजना पब्लिक-प्रा ...और पढ़ें

    एटा का रोडवेज बस स्टैंड।

    एटा का रोडवेज बस स्टैंड।

    जागरण संवाददाता, एटा। जनपद मुख्यालय पर स्थित रोडवेज बस स्टैंड अब पूरी तरह से आधुनिक और सुविधायुक्त बनने जा रहा है। 65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस नए बस अड्डे को उत्तर प्रदेश राज्य पथ परिवहन निगम की स्वीकृति मिल चुकी है।

    परियोजना के तहत पुराने बस स्टैंड को हटाकर उसी स्थान पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया परिसर विकसित किया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह निर्माण पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) माडल पर किया जाएगा।

    इससे न सिर्फ निर्माण कार्य में तेजी आएगी, बल्कि संचालन और रखरखाव भी बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। 5,220 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनने वाला यह बस स्टैंड शहर की परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देगा।

    नए बस अड्डे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेस्ट रूम, आधुनिक शौचालय, साफ-सुथरी कैंटीन, प्रतीक्षालय और बैठने की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा बसों के आवागमन के लिए सुव्यवस्थित प्लेटफार्म, पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए जाएंगे।

    जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके। एआरएम ने बताया कि परियोजना के तहत बस स्टैंड को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि यात्रियों को भीड़भाड़, अव्यवस्था और असुविधा से राहत मिल सके।

    साथ ही स्वच्छता और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे यह बस अड्डा लंबे समय तक आधुनिक मानकों पर खरा उतर सके। इस परियोजना के पूरा होने के बाद जिले को एक आधुनिक बस टर्मिनल मिलेगा।

    जो न केवल यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाएगा बल्कि जनपद की छवि को भी बेहतर बनाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की योजना तैयार की जा रही है।