Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्कूल में तालिबानी सजा, लंच ब्रेक में घर जाने पर नाराज शिक्षक ने छात्रा को डंडे से पीटा; बाल नोंच डाले

    By Yogesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 09 Apr 2026 09:00 PM (IST)

    एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के शिक्षक ने तीसरी कक्षा की छात्रा को लंच ब्रेक के बाद देर से आने पर बेरहमी से पीटा। छात्रा के बाल भी नोचे ...और पढ़ें

    टीचर की पिटाई से पीड़ित बच्ची के सिर के उखड़े बाल दिखाती मां।

    टीचर की पिटाई से पीड़ित बच्ची के सिर के उखड़े बाल दिखाती मां।

    HighLights

    1. शिक्षक ने तीसरी कक्षा की छात्रा को पीटा।

    2. छात्रा के बाल नोचे गए, FIR दर्ज।

    जागरण संवाददाता, एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के मायाचक गांव स्थित एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा को शिक्षक ने जमकर पीटा। स्वजन का आरोप है कि लंच ब्रेक के बाद देर से स्कूल पहुंचने पर शिक्षक ने छात्रा के बाल तक उखाड़ दिए।

    घटना से सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर घटना के बारे में स्वजन को जानकारी दी। कस्बा के मायाचक गांव निवासी नित्या कक्षा तीन की छात्रा है। प्रतिदिन की तरह वह आठ अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे लंच ब्रेक के दौरान बिना बताए स्कूल से घर चली गई।

    लंच समाप्त होने के कुछ मिनट बाद जब वह स्कूल लौटी तो शिक्षक संतोष ने नाराज होकर उसकी पिटाई कर दी। छात्रा की मां सरोज देवी का आरोप है कि इस दौरान शिक्षक ने उसके बाल भी उखाड़ दिए। कुछ समय बाद छुट्टी होने पर घर पहुंची छात्रा डरी हुई थी।

    यह देखकर जब मां ने कारण पूछा तो नित्या ने रोते हुए सारी बात बताई। बेटी को लेकर स्वजन जब स्कूल पहुंचे, तो छुट्टी हो चुकी थी और कोई जिम्मेदार व्यक्ति वहां नहीं मिला।

    इसके बाद नौ अप्रैल को पीड़िता की मां सरोज देवी ने थाना जैथरा में शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपित शिक्षक ने स्वीकार किया है कि गुस्से में आकर उसने छात्रा को पीटा। किसी प्रकार के पुराने विवाद से इन्कार किया है।

    खबरें और भी