Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खेत में काम करते युवक को डसा, सांप को जिंदा पकड़ा; बोरी में बंदकर खुद पहुंच गया अस्पताल

    By Anil Kumar Gupta Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 29 Jul 2026 07:51 PM (IST)

    एटा के ढकपुरा गांव में खेत में काम कर रहे एक युवक को सांप ने डस लिया। युवक ने साथियों की मदद से सांप को जिंदा पकड़कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया ताकि ...और पढ़ें

    एटा के अस्पताल में सांप को बोरी में बंदकर ले पहुंचा युवक।

    एटा के अस्पताल में सांप को बोरी में बंदकर ले पहुंचा युवक।

    HighLights

    1. एटा के ढकपुरा गांव में युवक को सांप ने डसा।

    2. युवक ने साथियों संग सांप को जिंदा पकड़ा।

    जागरण संवादाता,एटा। अवागढ़ के गांव ढकपुरा में बुधवार सुबह आठ बजे खेत में काम कर रहे युवक का सांप ने डस लिया। युवक ने खेत में काम कर रहे साथियों के साथ मिलकर सांप को जिंदा पकड़ लिया और झोले में बंद कर खुद ही मेडिकल कालेज पहुंच गया। डॉक्टर भी यह देखकर हैरान रह गए। सांप को देखने के लिए भीड़ जुट गई।

    बारिश के दिनों खेतों में काम कर रहे किसानों की समस्याएं बढ़ गई है। आए दिन खेतों में काम कर रहे किसान सर्प दंश का शिकार हो रहे है। ढकपुरा गांव का रहने वाला 18 वर्षीय अभिषेक कुमार पुत्र राजेश सिंह अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। इसी दौरान सांप ने अभिषेक के पैर में डस लिया

    उसकी चीख सुनकर आसपास काम कर रहे साथी हरेन्द्र, विवेक और धर्मेन्द्र वहां पहुंचे और धान के पीछे छिपे सांप को कड़ी मशक्कत के बाद दबोच लिया। इसके बाद झोले में बंद कर लिया। सर्पदंश का शिकार अभिषेक साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गया।

    उसने बताया कि सांप को जिंदा पकड़कर मेडिकल कालेज अस्पताल लाने का कारण यह था कि सांप की पहचान हो सके। उसका उपचार शुरू हो गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत पहले से ठीक है।