Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रसव पीड़ा से तड़प रही पत्नी के लिए वाहन लेने निकला था पति, रास्ते में डंपर ने मां-बेटे को रौंदा; एटा में दर्दनाक हादसा

    By Deepak Dixit Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 22 Jun 2026 08:18 PM (IST)

    एटा के रिजोर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। वे प्रसव पीड़ा से कराह रही पत्नी को अस्पताल ले जाने के ल ...और पढ़ें

    हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स।

    हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स।

    जागरण संवाददाता, एटा। थाना रिजोर क्षेत्र में रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। मृतक अपनी मां के साथ प्रसव पीड़ा से कराह रही पत्नी को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे डंपर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

    घटना रविवार रात करीब एक बजे नगला बरी गांव के बाहर एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर हुई। गांव निवासी 24 वर्षीय श्याम अपनी 50 वर्षीय मां जशोदा देवी के साथ सड़क किनारे खड़े थे। स्वजन के अनुसार श्याम की पत्नी नेहा को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। एंबुलेंस नहीं मिलने पर श्याम ने निजी वाहन की व्यवस्था की थी और उसी का इंतजार करने के लिए मां के साथ सड़क किनारे खड़े थे

    तभी गलत दिशा से तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। श्याम के बड़े भाई सतेंद्र ने बताया कि श्याम का विवाह वर्ष 2024 में नेहा के साथ हुआ था। परिवार नए मेहमान के आने की तैयारी कर रहा था, लेकिन बच्चे के जन्म से पहले ही श्याम की मौत हो गई। हादसे से पूरे परिवार में कोहराम है।

    घटना से आक्रोशित स्वजन और ग्रामीणों ने एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर सीओ सकीट नितीश गर्ग और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    खबरें और भी

    पुलिस के अनुसार हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।