Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्लास रूम में सोती मिलीं टीचर, प्रिंसिपल ने टीसी देने से किया मना; एटा में अभिभावक ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

    By Yogesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 13 Jul 2026 09:24 PM (IST)

    एटा के बापू विद्या मंदिर स्कूल में प्रधानाध्यापिका ने अभिभावक से दुर्व्यवहार कर टीसी देने से मना किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। बीएसए ने मामले का सं ...और पढ़ें

    क्लास रूम में बेच पर सोतीं टीचर। वीडियो ग्रैब

    क्लास रूम में बेच पर सोतीं टीचर। वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. प्रधानाध्यापिका ने अभिभावक से दुर्व्यवहार किया, टीसी देने से इनकार किया।

    2. बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी कर विभागीय जांच के आदेश दिए।

    जागरण संवाददाता, एटा। बापू विद्या मंदिर स्कूल में प्रधानाध्यापिका के अभिभावक से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। टीसी मांगने पर प्रधानाध्यापिका ने टीसी देने से मना कर दिया। वहीं अभद्र व्यवहार भी किया। मामले में बीएसए ने प्रधान अध्यापकों को नोटिस जारी कर जांच के निर्देश दिए हैं।

    शहर के होली मुहल्ला स्थित बापू विद्या मंदिर में अभिभावक साजिद सैफी अपने दो बच्चों की टीसी लेने के लिए गए थे। प्रधानाध्यापिका को टीसी के लिए अनुरोध किया तो उन्होंने मना कर दिया। अभिभावक के अनुसार जब उन्होंने प्रधानाध्यापिका का वीडियो बनाना शुरू किया तो वह भड़क गईं और वहीं अभद्रता भी की। उस समय एक शिक्षिका सोते हुए भी मिली

    मामले का वीडियो भी वायरल हो गया। इस संबंध में जानकारी बेसिक शिक्षा विभाग तक भी पहुंच गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी किया है। वहीं विभागीय जांच के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने बताया है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    सभासद भी कर चुकी हैं शिकायत

    विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तिलक मुस्तफा कुछ महीनों से चर्चाओं में है। पिछले दिनों संबंधित वार्ड की सभासद ने भी जिलाधिकारी से सरकारी धन के दुरुपयोग तथा वित्तीय अनियमिताओं को लेकर शिकायत की गई थी।

    खबरें और भी

    जिलाधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा जांच कराई जा रही है। शिकायत में स्कूल की दैनिक हालत तथा योजनाओं के धन के दुरुपयोग के साथ ही मिड-डे-मील योजना में भी अनियमिताओं के संबंध में जांच की मांग की गई थी।