विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाऊमीन ले बैठी बच्ची की जान, खाते वक्त सांस की नली में अटकी; एटा में दुखद मौत

By Pravesh Dixit Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 19 Oct 2026 09:51 PM (GMT+05:30)

एटा में एक 14 वर्षीय किशोरी की सांस नली में चाऊमीन फंसने से दुखद मौत हो गई। कासगंज में चाऊमीन ...और पढ़ें

चाऊमीन खाने से मौत का शिकार बनी तनु। फाइल फोटो

चाऊमीन खाने से मौत का शिकार बनी तनु। फाइल फोटो

HighLights

  1. 14 वर्षीय किशोरी की सांस नली में चाऊमीन फंसी।

  2. अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशोरी ने दम तोड़ा।

संवाद सहयोगी, मिरहची (एटा)। सांस नली में चाऊमीन फंसने से एक किशोरी की मौत हो गई। यहां रहने वाली किशोरी ने कासगंज के चामुंडा मंदिर के बाहर एक ठेल पर चाऊमीन खाई थी, इसके बाद उसे हिचकियां आती रहीं और बेहोश हो गई। स्वजन जब तक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोरी के घर में कोहराम मचा है।

मिरहची कस्बा के रहने वाले शरद श्रीवास्तव हैदराबाद में बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत हैं। उनका परिवार रामनवमी के अवसर पर मां चामुंडा के दर्शन करने के लिए सोमवार शाम चार बजे कासगंज गया था। परिवार ने माता के दर्शन किए। इसके बाद शरद की 14 वर्षीय पुत्री तनू ने पहले आइसक्रीम खाई और उसके बाद चाऊमीन भी खाई। खाने-पीने के बाद परिवार वापस मिरहची लौट रहा था।

उधर चाऊमीन खाने के बाद से ही तनू को हिचकियां आ रहीं थीं, लेकिन किसी ने भी ज्यादा गौर नहीं किया। जब यह परिवार नदरई पहुंचा तो तनू ने सांस लेने में कठिनाई बताई ओर कुछ क्षणों में ही वह बेहोश हो गई। नदरई में एक निजी चिकित्सक को तनू को दिखाया, मगर उसने हाथ खड़े कर दिए।

इसके बाद परिवार के लोग तनू को कासगंज के कलावती अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार का कहना है कि चिकित्सकों ने बताया था कि सांस नली में चाऊमीन फंसी है, इस वजह से सांस लेने में कठिनाई आई। उधर परिवार के सदस्यों का कहना है कि तनू ने नवरात्र में नौ दिन का उपवास रखा था और नवमी को ही व्रत तोड़ा था।

तनू एंजिल द फ्यूचर स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। उसकी छोटी बहन मनू है और सबसे छोटा भाई है। परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया है। किशोरी की मौत के बाद पूरा घर सदमे में है।

कलावती अस्पताल कासगंज के चिकित्सक डा. नवीन चंद्र गौड़ ने बताया कि किशोरी को लेकर परिवार अस्पताल आया था। उन्होंने चाऊमीन खाने के बाद सांस लेने में कठिनाई की बात बताई थी। प्रथम दृष्टया हालातों के मुताबिक यही संभावना प्रतीत होती है कि सांस नली में चाऊमीन का टुकड़ा फंसने से हालत बिगड़ी और मौत हो गई। यहां से परिवार के लोग मिशन अस्पताल भी ले गए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।