Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एटा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाकर रंगदारी और जबरन शादी का आरोप

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 10:02 PM (IST)

    एटा के जैथरा थाना में एक महिला ने पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, रंगदारी और लूट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. महिला ने पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया।

    2. आरोपियों ने 13 तोला सोना और दो हजार रुपये लूटे।

    3. जैथरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, एटा।  एक महिला ने थाना जैथरा में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उसक साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बंधक बनाया और पीटते हुए जबरन वसूली की।

    एक महिला ने एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सात फरवरी 2026 से 24 जून तक गांव बनाहार निवासी रंजीत, मनीष, धीरेंद्र और दो अज्ञात लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसका 13 तोला सोना और दो हजार रुपये भी लूट लिए।

    विरोध करने पर बंधक बनाकर रखा और रंगदारी मांगी। इसके अलावा आरोपित रंजीत ने उसके साथ जबरन शादी कर ली गई। विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

    महिला का आरोप है कि उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जब उसने थाने में शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

    थाना प्रभारी जैथरा रितेश ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर आगो की कार्रवाई की जाएगी।