Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics: समाजवादी पार्टी को चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने छोड़ी सपा

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 08:29 AM (IST)

    Lok Sabha Chunav 2024 पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में शामिल हो गए हैं। एटा जिले में सपा को बड़ा झटका लगा है। अपने राजनीतिक जीवन में देवेंद्र ...और पढ़ें

    लखनऊ में डिप्टी सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी राजवीर के समक्ष ली पार्टी की सदस्यता
    लखनऊ में डिप्टी सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी राजवीर के समक्ष ली पार्टी की सदस्यता

    HighLights

    1. कासगंज जिले का सपा का अध्यक्ष भी बनाया

    जागरण संवाददाता, एटा। पूर्व सपा सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी को एटा लोकसभा सीट पर बड़ा झटका लगा है। उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के समक्ष लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके भाजपा में जाने से समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।

    पार्टी के गठन में हुए थे सपा में शामिल

    सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव ने कांग्रेस से राजनीति की शुरूआत की। इसके बाद जब समाजवादी पार्टी का गठन हुआ तो वे सपा में शामिल हो गए। राजनीतिक पारी की शुरूआत करते हुए सबसे पहले वे सोरों विकास खंड से ब्लाक प्रमुख चुने गए। इसके बाद वर्ष 1989 और 1996 में पटियाली से विधायक बने।

    इसके बाद लोकसभा चुनाव आया तो उन्होंने विधानसभा से त्याग पत्र दे दिया और वर्ष 1999 में उन्होंने एटा लोकसभा सीट से सपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत गए। इसके बाद वर्ष 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में पुन: जीत दर्ज की। वर्ष 2009 में एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने चुनाव लड़ा था।

    एटा लोकसभा सीट से लड़ा था चुनाव

    उस समय सपा से नाराज होकर देवेंद्र बसपा में चले गए और एटा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा, मगर हार का सामना करना पड़ा। बाद में फिर से सपा में आ गए और सक्रिय राजनीति में उनकी भागीदारी रही। स्थानीय सपा नेताओं में वे अग्रिम पंक्ति में शामिल रहे। उन्हें कासगंज जिले का सपा का अध्यक्ष भी बनाया गया। बाद में उन्हें हटा दिया गया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: फतेहपुर सीकरी पर 'राज' के लिए कांग्रेस के निर्णय का इंतजार, पार्टी की बैठक में आज लग सकती है मुहर

    चर्चाएं हैं कि देवेंद्र सपा नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। हालांकि एटा लोकसभा सीट पर देवेश शाक्य के सपा प्रत्याशी बनने की घोषणा के बाद पार्टी के मंचों पर उन्हें कुछ दिन ही देखा गया और इसके बाद दूरियां बना लीं।

    सपा में हो रहा था मेरा अपमान: देवेंद्र

    सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सपा में मेरा अपमान हो रहा था। सिद्धांतवादी कार्यकर्ताओं के लिए यह पार्टी नहीं है। अब नेताजी के जमाने की सपा नहीं रही। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नीति और सिद्धांत बदल गए हैं। पार्टी अपना जनाधार खोती जा रही है। पुराने और कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। 

    ये भी पढ़ेंः Lathamar Holi In Barsana: बरसाना में हुरियारों पर बरसेंगी प्रेमपगी लाठी, हुरियारिन नंदगांव के ग्वालों से खेलेंगी लठामार होली

    देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि काफी समय से महसूस कर रहा था कि सपा में कार्यकर्ताओं का अपमान हो रहा है। भाजपा की नीतियों से मैं प्रभावित हुआ हूं। इसलिए सपा को छोड़ दिया। अब भाजपा के लिए ही काम करेंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की बड़े अंतर से जीत होगी।