Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Re-Polling In Etah: जिस बूथ पर एक किशोर ने डाले थे आठ वोट, वहां पुर्नमतदान का क्या है हाल, पढ़िए अपडेट

    Updated: Sat, 25 May 2024 03:08 PM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election Etah 2024 फर्रुखाबाद लोकसभा की अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खिरिया पमारान बूथ पर शनिवार को मतदान के दौरान मतदाताओं की कतार लग ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: खिरिया पमारान बूथ पर पोलिंग पुर्नमतदान के लिए लगी कतार।
    Lok Sabha Election 2024: खिरिया पमारान बूथ पर पोलिंग पुर्नमतदान के लिए लगी कतार।

    HighLights

    1. खिरिया पमारान में एक बजे तक 51 प्रतिशत मतदान
    2. खिरिया पमारान बूथ पर पुर्नमतदान के लिए लोगों में उत्साह

    जागरण संवाददाता, एटा। फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र की अलीगंज तहसील के मतदान केंद्र खिरिया पमारान में गलत तरीके से वोट डालने का वीडियो प्रसारित हुआ था। जिसे लेकर 25 मई को इस मतदान केंद्र पर पुर्नमतदान कराने का आयोग ने आदेश दिया था। शनिवार को यहां पुर्नमतदान के लिए सुबह छह बजे से वोटिंग शुरू हुई। इस बूथ पर 1164 मतदाता हैं। दोपहर एक बजे तक यहां 51 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    किशाेर का वीडियो हुआ था वायरल

    गौरतलब है कि थाना नयागांव क्षेत्र के खिरिया पमारान में एक किशोर ने आठ बार वोट डालने की वीडियो वायरल किया था। जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आपत्ति जताई थी। चुनाव आयोग की तरफ से संज्ञान लिया गया। उसी को लेकर इस मतदान केंद्र पर 25 मई को पुर्नमतदान के लिए आदेश दिए थे। पुर्नमतदान काे लेकर केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इस बार कोई भी बूथ के अंदर मोबाइल न ले जा सके और न ही गलत तरीके से मतदान कर सके।

    ये भी पढ़ेंः Maharajganj lok sabha Election: महराजगंज में बोले डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सपा-कांग्रेस गठबंधन की डूब चुकी है नाव

    ये भी पढ़ेंः UP News: शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली घटना, गर्रा नदी में डूबकर तीन भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    लोकसभा चुनाव का मतदान कराने के लिए सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात हैं। जो पल-पल बूथ पर होने वाली गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।