विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवर मनाता था रंगरलियां… भाई के पास जाने लगी भाभी तो कर दिया बवाल, फिर बहा रिश्तों का खून

Published: Sun, 31 Mar 2024 09:15 PM (IST)

रविवार दोपहर अवागढ़ रोड स्थित रेलवे फाटक के समीप से पुलिस ने ग्राम मुशियार निवासी गुड्डी देवी पत्नी सुनील कुमार ...और पढ़ें

पति के पास नहीं जाने देने पर की देवर की हत्या
पति के पास नहीं जाने देने पर की देवर की हत्या

जागरण संवाददाता, एटा। Etah Crime News: जलेसर कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पहले हुई हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। चचेरे देवर की गला घोंटकर हत्या उसकी भाभी ने ही की थी, वह पति के पास जाकर रहना चाहती थी, लेकिन चचेरा देवर मना कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

रविवार दोपहर अवागढ़ रोड स्थित रेलवे फाटक के समीप से पुलिस ने ग्राम मुशियार निवासी गुड्डी देवी पत्नी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि उसके चचेरे देवर सतीश कुमार से मधुर संबंध थे, जिसकी वजह से वह उसे पति के पास गाजियाबाद नहीं जाने दे रहा था।

पति के पास न जाने देने को लेकर हुआ था विवाद

तीन दिन पहले इसी बात को लेकर उसका सतीश से विवाद हुआ था। गुस्से में सतीश ने अपना सिर दीवार में मारकर फोड़ लिया। इससे वह अचेत हो गया। इसके बाद उसने सतीश को रास्ते से हटाने के लिए उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

बता दें कि सतीश कुमार के पिता पातीराम ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध बेटा की हत्या का मामला दर्ज कराया था। बेटा का शव तहेरे भाई सुनील कुमार के घर पर पड़ा मिला था।

जलेसर के इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि पति के पास गाजियाबाद जाने का विरोध करने पर सतीश कुमार की गुड्डी देवी द्वारा हत्या की गई थी। महिला द्वारा सतीश की हत्या स्वीकार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav: '...हमें एल्विश यादव चाहिए', चिल्ला-चिल्लाकर वीडियो वायरल करनेवाला शख्स गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।