Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: एटा में पराली जलाने पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, महिला किसान पर लगाया 5000 रुपये का जुर्माना

    Updated: Sun, 17 Nov 2024 10:43 AM (GMT+05:30)

    Etah News पराली जलाने की घटना पर सेटेलाइट से निगरानी की जा रही है। सेटेलाइट से निगरानी के दौरान पाया गया कि एक खेत में आग लगी थी। जिसके बाद राजस्व विभ ...और पढ़ें

    गांव रिजोर में पराली जलाने की जांच करते कृषि व राजस्व की टीम- जागरण
    गांव रिजोर में पराली जलाने की जांच करते कृषि व राजस्व की टीम- जागरण

    HighLights

    1. ग्राम पंचायत रिजोर में सेटेलाइट ने पराली में आग लगाने का सामने आया मामला
    2. खेतों में पराली जलाने की बजाय, मिट्टी पलटने वाले हल से निस्तारण की सलाह

    जागरण संवाददाता, एटा। पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के. ने कड़ा रुख अपनाया है। कृषि और राजस्व विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत सकीट में एक महिला किसान की ओर से पराली जलाने पर जुर्माना लगाया है।

    प्रभारी उप कृषि निदेशक डा. मनवीर सिंह ने बताया कि विकास खंड सकीट के ग्राम पंचायत रिजोर में सेटेलाइट से एक घटना दर्ज की गई थी। क्षेत्रीय कर्मचारी और लेखपाल की ओर से किए गए स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि महिला किसान रामदेवी ने धान की पराली में आग लगाई है। जांच में पुष्टि होने पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। बताया कि पराली जलाना एक दंडनीय अपराध है।

    पर्यावरण क्षति के आधार पर जुर्माना लगाया जा रहा है। यदि किसी किसान से पराली जलाने की पुनरावृत्ति होती है, तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए सेटेलाइट तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। यह किसी भी समय पराली जलाने की घटनाओं को रिकॉर्ड करता है, जिससे दोषी किसानों को आसानी से पहचाना जा सकता है।

    लोगों से किया पराली न जलाने का आग्रह

    इसके साथ ही आग्रह किया कि किसान खेतों में पराली न जलाएं। इसके बजाय, मिट्टी पलटने वाले हल से पराली को मिट्टी में मिलाएं या इसे गौशालाओं में दान करें। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सकेगा, बल्कि खेत की उपजाऊ क्षमता भी बढ़ेगी।

    खबरें और भी

    कहा कि जिन कम्बाइन हार्वेस्टर में सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) नहीं लगा है, उनका उपयोग भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। यदि ऐसे हार्वेस्टर से कटाई करते हुए पाया गया, तो उन्हें मौके पर ही सीज कर संबंधित थाने को सुपुर्द किया जाएगा।

    लाठी-डंडों और दरांती से हमला

    कोतवाली जलेसर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान लाठी-डंडों से हमला किया गया और दरांती से सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। एक महिला के साथ छेड़छाड़ भी की गई। गांव गोपालपुर में 11 नवंबर की शाम कमलेश देवी और गांव के ही गिरीशचंद्र के बीच विवाद हो गया।

    ये भी पढ़ेंः Kasganj News: पीसीएस अधिकारी की भतीजी से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता बोली- 'आरोपितों को मिले मृत्युदंड'

    ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: भक्तों के सैलाब से भरीं बांकेबिहारी की कुंज गलियां, दर्शन के लिए लगी लंबी लाइन

    इस दौरान गिरीश ने लाठी-डंडों से कमलेश को पीटा और उनके सिर पर दरांती से प्रहार कर दिया। पुत्रवधू जब उन्हें बचाने आई तो उसके साथ छेड़छाड़ की गई। वारदात के बाद हमलावर भाग गए। मामले की रिपोर्ट आरोपित के विरुद्ध दर्ज कराई गई है।