Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शिवपाल के गढ़ में भाजपा प्रत्याशी ने डाला डेरा, अब डिंपल यादव और सपा महासचिव के दौरे से बढ़ेगी सियासी सरगर्मी

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 09:08 AM (IST)

    Mainpuri Lok Sabha Seat मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव व सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के जसवंतनगर विधान सभा में 23 अप ...और पढ़ें

    डिंपल व शिवपाल के दौरे से बढ़ेगी सियासी गर्मी
    डिंपल व शिवपाल के दौरे से बढ़ेगी सियासी गर्मी

    जागरण संवाददाता, इटावा। (Lok Sabha Election 2024) मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव व सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के जसवंतनगर विधान सभा में 23 अप्रैल को पहली बार आएंगे। वे सैफई व जसवंतनगर में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। कुछ लोगों से मिलने का भी कार्यक्रम है।

    चुनाव की घोषणा के बाद डिंपल यादव जसवंतनगर विधान सभा में पहली बार किसी कार्यक्रम में आ रहीं हैं। इससे जसवंतनगर क्षेत्र में सियासी गर्मी बढ़ेगी और चुनाव प्रचार में तेजी आएगी। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह पिछले तीन दिनों से जसवंतनगर क्षेत्र में ही प्रचार कर रहे हैं और लोगों को भाजपा की नीतियां व सरकार के कामकाज के बारे में बता रहे हैं।

    सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में रामलीला ग्राउंड पर सांसद डिंपल यादव व सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव आएंगे। सैफई में भी एसएस मेमोरियल स्कूल में दोपहर 12 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। यहां पर भी डिंपल यादव व शिवपाल यादव शामिल होंगे।

    इसे भी पढ़ें: सपा के गढ़ में जयवीर सिंह पर इतिहास रचने की चुनौती, तीन वजह जो बढ़ा सकती हैं डिंपल यादव की मुश्किलें

    खबरें और भी