Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गूगल मैप के भरोसे खोज रहे थे राह, इटावा में कार बंबे में जा गिरी, पांच घायल

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 05:31 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के भोपाल से फिरोजाबाद के सिरसागंज जा रहा एक परिवार गूगल मैप के सहारे रास्ता भटक गया और उनकी टाटा सफारी इटावा के बलरई क्षेत्र में एक बंबे म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. भोपाल से सिरसागंज जा रहा परिवार गूगल मैप से रास्ता भटका।

    2. इटावा के बलरई क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर बंबे में गिरी।

    3. हादसे में पांच लोगों को मामूली चोटें आईं, पुलिस ने बचाया।

    संवाद सहयोगी, जसवंतनगर(इटावा)। मध्य प्रदेश के भोपाल से फिरोजाबाद के सिरसागंज में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा परिवार शनिवार रात गूगल मैप के सहारे रास्ता भटक गया। थाना बलरई क्षेत्र के ग्राम नगला विशुन और तिजौरा के बीच बारिश और अंधेरे के दौरान उनकी टाटा सफारी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बंबा में जा गिरी। वे ग्वालियर इटावा होकर सिरसागंज जा रहे थे।

    हादसे में चालक धर्मेंद्र जादौन, उनकी पत्नी शीतल, पुत्री श्रेया, आजा जादौन तथा संध्या भटनागर को मामूली चोटें आईं। सूचना पर थाना बलरई पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्वजन को सूचना देकर मौके पर बुलाया और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को बंबा से बाहर निकलवाया। सभी घायलों को उपचार के लिए सिरसागंज भेज दिया गया।

    एक ऐसा ही मामला उन्नाव में भी सामने आया था। कानपुर के नौबस्ता में रहने वाले सुनील कुमार और संदीप बारासगवर के भगवंतखेड़ा निवासी सूर्यपाल यादव के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए छह मार्च की रात लगभग 10 बजे वह कार से जा रहे थे। गूगल मैप पर उन्होंने भगवतखेड़ा की लोकेशन डाली। गूगल की लोकेशन के हिसाब से भगवंतखेड़ा लालकुआं से एक किमी दूर था।

    कार चला रहे संदीप ने आनंदी देवी मंदिर से रुझई मार्ग की ओर कार को मोड़ दिया। कुछ दूर पर कच्चा मार्ग मिला और आगे बढ़ने पर पैदल रास्ता देख उन्होंने कार मोड़ने की कोशिश की तो चूकवश कार आधे से अधिक नाले में चली गई। गनीमत रही दोनों को चोट नहीं आई।

    खबरें और भी