Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में भागवत पंडाल में नशे में दबंगों ने दिखाई दबंगई, जमकर काटा बवाल, जबरन व्यास गद्दी पर बैठने लगे

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 06:24 PM (IST)

    इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र में भागवत कथा पंडाल में शराब पीकर आए दबंगों ने जमकर बवाल काटा। व्यास गद्दी पर बैठने से रोकने पर उन्होंने मंच पर तोड़फोड़ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, ऊसराहार (इटावा)। 

    जागरण संवाददाता, ऊसराहार (इटावा)। भागवत कथा मे शराब पीकर जबरन व्यास गद्दी पर बैठने जा रहे आधा दर्जन युवकों को जब ग्रामीणों ने रोका तो दंबगो ने कथा पंडाल मे जमकर बवाल काटा कई दलितों को पीटा तमंचा लहराकर महिलाओं तक को धमका डाला। मंच पर तोडफोड कर दी। वहां रखी बाबा साहब की फोटो को फेंक दिया। साउंड की मशीनों को भी फेंक दिया। गांव मे सभी लोग दलित समाज के रहते हैं और मिलकर भागवत कथा करवा रहे थे। ग्रामीणों ने घटना की शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष से की उनके हस्तक्षेप के बाद मामले मे कार्यवाही की गई है। बुधवार को भागवत कथा का आयोजन बंद रहा।

    ऊसराहार थाना क्षेत्र के समथर के पास भौराजपुर गांव मे सभी ग्रामीण मिलकर भागवत कथा का आयोजन करवा रहे हैं। दिन मे कथा के बाद शाम को कीर्तन का आयोजन होता है। मंगलवार की रात गांव के समीप ही रहने वाले यादव समाज के कुछ लोग कथा पंडाल मे पहुच गए। आरोप है कि जबरन व्यास गद्दी पर बैठकर उक्त लोग कीर्तन करने की जिद करने लगे जब ग्रामीणों ने पवित्र व्यास गद्दी पर बैठने से मना किया तो उक्त लोग आग बबूला हो गए।

    ग्रामीण अखिलेश जाटव ने तहरीर देते हुए बताया गांव मे सभी दलित समाज के लोग मिलकर कथा करवा रहे हैं। रात आठ बजे लगभग राम यादव भूरे यादव संजीब यादव महिपाल यादव निवासी नंगला जिंद महेंद्र सिंह व रितिक कुमार निवासी मेंदीपुरा अपने तीन चार अज्ञात साथियों के साथ पंडाल मे आ गए। सभी के हाथों मे लाठी डंडे व धारदार हथियार थे। अखिलेश ने बताया सभी जातिसूचक गालिया देकर पवित्र कथा पंडाल मे उत्पात करने लगे।

    भागवत कथा को बंद करने की धमकी देने लगे। तमंचा लहराकर महिलाओं से अभद्रता करते हुए मंच पर तोड़फोड़ कर दी। बाब साहेब की फोटो को फेंक दिया। साउंड की मशीने भी इधर उधर फेंक दी। जो दिखा उसे पीट दिया। जब उक्त लोगो को गालियां देने से उसके नाबालिग भाई राहुल ने रोका तो उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। उसे बचाने आए ब्रजपाल अखिलेश गौरव को भी उक्त लोगो ने बुरी तरह पीटा जिससे चारो लोगो को चोटे आई हैं।

    खबरें और भी

    अखिलेश ने बताया उनका समाज मिलकर कथा करा रहा है जो इन लोगो को अच्छा नहीं लगा इसलिए चल रही कथा मे बिघ्न डाल दिया रात मे पुलिस को सूचना दी तो ग्रामीणों को धमकाया गया। सुबह ग्रामीणों ने भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण गुप्ता को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी तो उन्होंने ग्रामीणों को कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद तमाम ग्रामीण ट्रैक्टर से ऊसराहार थाने पहुंचे।

    भाजपा जिलाध्यक्ष ने मदद के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक नंदन जाटव को भी थाने भेजा। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कथा मे शराब पीकर मारपीट की गई है जिन्हें चोटे आई है उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज किया जा रहा है।

    वहीं बुधवार को ग्रामीणो ने कथा को बंद रखा बताया गया जो लड़के व्यवस्था देख रहे थे उन्हें ही चोटे आई हैं। सभी कार्यवाही के लिए गए हैं इसलिए कथा का आयोजन एक बुधवार को बंद रखा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण गुप्ता ने बताया धार्मिक आयोजन मे चल रही कथा रोकने के लिए मारपीट की गई है। कार्यवाही के लिए अधिकारियों को कहा गया है।