इटावा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
इटावा में मंगलवार देर शाम फिरोजाबाद जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में 30 वर्षीय अंशुल की मौत हो गई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, इटावा। मंगलवार देर शाम गांव धरवार निवासी दो युवकों की बाइक में फिरोजाबाद जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर कठफोरी के पास पीछे से अज्ञात वाहन के बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में एक युवक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 30 वर्षीय अंशुल और 20 वर्षीय राहुल कुमार बाइक से फिरोजाबाद जा रहे थे।
कठफोरी के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने एनएचएआई एंबुलेंस चालक बसंत और ईएमटी दिनेश की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अंशुल को मृत घोषित कर दिया। स्वजन रोने बिलखने लगे, गांव में शोक छा गया।
जबकि राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर, फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।