यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: इटावा-ग्वालियर रूट पर धंसे ट्रैक से निकली पैसेंजर ट्रेन, हो सकता था बड़ा हादसा
भारी बारिश के कारण इटावा-ग्वालियर रेल मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इटावा जंक्शन से दो किलोमीटर की दूरी पर राहतपुरा रेलवे क्रासिंग के पास ख ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, इटावा। इटावा-ग्वालियर रेल मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वर्षा के चलते इटावा जंक्शन से दो किलोमीटर की दूरी पर राहतपुरा रेलवे क्रासिंग के पास खंभा नंबर 1338/14 रेलवे ट्रैक की मिट्टी धंसक जाने के बाद इटावा-ग्वालियर पैसेंजर धंसके रेलवे ट्रैक से गुजर गई। ट्रेन गुजरने के बाद ट्रैक पूरी तरह से धराशाई हो गया जिसके बाद आनन-फानन में रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू कराया।
इस दौरान करीब साढ़े तीन घंटे तक इटावा-ग्वालियर-आगरा रेल मार्ग प्रभावित रहा जिसकी वजह से इटावा ग्वालियर पैसेंजर इटावा जंक्शन पर खड़ी रही। दोपहर लगभग 1:26 बजे ट्रैक को ठीक किए जाने के बाद ट्रेन को ग्वालियर के लिए रवाना किया गया।
अधिकारियों ने कराया दुरस्त
खबरें और भी
पंप लगाकर निकला गया पानी