विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा में सात मीटर चौड़ा होगा लिंक मार्ग, डेढ़- डेढ़ मी. बनेगा फुटपाथ; जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू

Published: Mon, 21 Sep 2026 04:09 PM (IST)

इटावा में मानिकपुर, ददोरा, नवादा खुर्द, ईकरी लिंक मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जा रहा है, जिसमें दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर फुटपाथ भी बनेगा।

सात मीटर चौड़ा होगा लिंक मार्ग और और डेढ़- डेढ़ मीटर बनेगा फुटपाथ

सात मीटर चौड़ा होगा लिंक मार्ग और और डेढ़- डेढ़ मीटर बनेगा फुटपाथ

HighLights

  1. इटावा में लिंक मार्ग सात मीटर चौड़ा और फुटपाथ बनेगा।

  2. किसानों की जमीन अधिग्रहण, मुआवजे की दर जिलाधिकारी से चार गुना।

  3. बारिश के कारण कार्य धीमा, सर्वे पूरा, मुआवजा जल्द मिलेगा।

संवाद सूत्र, लवेदी। मानिकपुर, ददोरा, नवादा खुर्द, ईकरी लिंक मार्ग चौड़ीकरण का कार्य बरसात की वजह से धीमी गति से चल रहा है। विरहीपुरा, ददोरा, बहादुरपुर घार, नवादा खुर्द, ईकरी लिंक मार्ग की चौड़ाई लगभग सात मीटर रखी गई है। साथ ही दोनों ओर डेढ़- डेढ़ मीटर फुटपाथ भी बनाया जाएगा।

फुटपाथ बनाने के लिए दोनों ओर के किसानों की डेढ़- डेढ़ मीटर जमीन अधिगृहीत की जा रही है। आसई सर्किल में आने वाले किसानों की खेती की लगभग नौ बीघा ज़मीन अधिगृहीत की गई है, इसमें गांव नगला जैक, विरहीपुरा, ईश्वरीपुरा, ददोरा आते हैं।

इसी प्रकार बहादुरपुर घार सर्किल में लगभग 15 बीघा जमीन दायरे में आ रही है। आसई सर्किल में अधिगृहीत जमीन का मुआवजा लगभग 86 लाख रुपये बन रहा है। इसी प्रकार बहादुरपुर घार सर्किल में अधिगृहीत 15 बीघा जमीन का मुआवजा लगभग एक करोड़ 28 लाख 33 हजार 640 लाख रुपये बन रहा है।

जनपदीय मुख्यालय मार्ग तथा जनपदीय लिंक मार्ग का मुआवजा अलग-अलग दर से तय किया जाता है। लिंक मार्ग का मुआवजा जिलाधिकारी की तय दर से चार गुना मुआवजा बनाया जाता है तथा आबादी क्षेत्र में दो गुना दर से तय किया जाता है। इस मार्ग पर जिलाधिकारी के रेट से चार गुना तय करने की सूचना है।

इस चौड़ीकरण में सरकारी जमीन का मुआवजा नहीं जोड़ा जाता है, जिसमें सरकारी विद्यालयों ग्राम समाज तालाब बंजर भूमि बीहड़ की भूमि सरकारी जमीन मानी जाती है, जिसका मुआवजा नहीं बनता है।

लोक निर्माण विभाग प्रथम में तैनात मार्ग चौड़ीकरण प्रभारी अवर अभियंता हिन्द मोहन ने बताया कि तहसील के माध्यम से अधिगृहीत जमीन की सर्वे करा ली गई है। सरकारी मानक दर के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- रामनगरी के विकास की गति हुई तेज, 30 होटल और आवासीय योजनाओं को ADA की मंजूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।