जान का दुश्मन बना नाग! युवक को 20 दिन में 6 बार काटा, मामला सुन डॉक्टरों के भी उड़े होश
इटावा में एक युवक को 20 दिनों के भीतर छह बार सांप ने डसा है, जिससे परिवार हैरान है। हर ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
जागरण संवाददाता, इटावा। जनपद में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवक को सांप ने एक दो बल्कि तीन बार नहीं बल्कि 20 दिन के भीतर छह बार से अधिक डसने से परिवार इसे आम घटना न मानकर हैरत में पड़ गया है।
हालांकि परिवार की अच्छी बात यह रही कि हर बार सांप डसने की घटना के बाद परिवार बिना झाड़ फूंक के उसे समय से इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जिससे उसकी जान बच हुई है।
पूरा मामला जसवंतनगर के नगला भगत गांव का है। इस गांव के रहने अर्जेश यादव का 21 वर्षीय पुत्र अंकुश यादव सोमवार शाम करीब छह बजे घर के वॉशरूम में गया था। इसी दौरान वहां मौजूद सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने की जानकारी होने पर परिजन तत्काल अंकुश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
चिकित्सकों ने जांच के बाद उपचार शुरू किया। अंकुश के स्वजन के अनुसार, पिछले 20 दिनों में यह छठी घटना है, जब सांप ने उसे काटा है। स्वजन का कहना है कि हर बार सांप के काटने के बाद अंकुश को जिला अस्पताल लाया गया। पिछली दो घटनाओं में उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर भी किया था।
अब तक सांप को पकड़ा नहीं जा सका
स्वजन के मुताबिक घर और आसपास सांप की मौजूदगी को लेकर परिवार में चिंता बनी हुई है। उनका दावा है कि बार-बार सांप के दिखाई देने और अंकुश को काटने की घटनाओं के बावजूद अब तक सांप को पकड़ा नहीं जा सका है।
फिलहाल अंकुश का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।स्वजन का दावा है कि सिर्फ घर पर ही नहीं बल्कि रविवार को अंकुश अपनी मौसी के घर नवा टेड़ा, बरनाहल, करहल (मैनपुरी) गया वहां भी उसे सांप ने काटा था। जहां से लौटने के बाद सोमवार शाम करीब छह बजे घर पर दोबारा से बाथरूम में भी सांप ने काट लिया।
लगातार हो रही घटनाओं से स्वजन भी हैरान हैं। मामले को लेकर चिकित्सकीय जांच और विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- इटावा के हनुमान मंदिरों पर बुढ़वा मंगल को लेकर रहेगा पुलिस का सुरक्षा घेरा, डायवर्ट रहेंगे वाहन
