विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा में मोबाइल छीनने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Published: Thu, 27 Aug 2026 10:39 AM (IST)

इटावा में सिविल लाइंस पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर युवती से मोबाइल छीनने वाले आरोपी शुभी राजपूत को मुठभेड़ के बाद पकड़ा।

HighLights

  1. इटावा में मोबाइल छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार।

  2. पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी।

  3. लूटा गया मोबाइल और अवैध तमंचा बरामद।

जागरण संवाददाता, इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में युवती से मोबाइल छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसओजी, सर्विलांस और सिविल लाइंस पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान 24 वर्षीय आरोपी शुभी राजपूत निवासी किल्ली सुल्तानपुर, बसरेहर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।


पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त की शाम जीआईसी स्कूल ग्राउंड के गेट के पास कोचिंग से पैदल घर जा रही युवती का बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। मामले में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी बाइक से लायन सफारी की ओर जा रहा है। ठंडी पुलिया के पास पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस के रोकने पर बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के कब्जे से लूटा गया एंड्रॉयड मोबाइल, 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ इटावा समेत मैनपुरी और फिरोजाबाद में चोरी, छिनैती और आर्म्स एक्ट समेत 9 मुकदमे दर्ज हैं।