Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक काम! इटावा पुलिस ने मारा छापा, महिला संचालक और युवतियों समेत 6 लोग हिरासत में

    Updated: Wed, 20 May 2026 12:08 AM (GMT+05:30)

    पुलिस ने इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित एक स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पर छापा मारा। इस कार्रवाई में महिला संचालक, तीन युवतियों और दो यु ...और पढ़ें

    स्पा सेंटर में जांच करती पुलिस। सौजन्य: पुलिस

    स्पा सेंटर में जांच करती पुलिस। सौजन्य: पुलिस

    HighLights

    1. इटावा के स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा

    2. अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

    3. छह लोग हिरासत में, स्पा सेंटर बंद

    जागरण संवाददाता, इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। सीओ सिटी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर जांच की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान, रजिस्टर और डिजिटल रिकॉर्ड कब्जे में लेकर मौके से महिला संचालक तीन महिलाओं और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    सोमवार देर रात सीओ सिटी अभय नारायण राय के नेतृत्व में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्र, महिला पुलिसकर्मियों और अन्य पुलिस बल के साथ स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा गया। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। जांच के दौरान स्पा सेंटर के दस्तावेजों और वहां मौजूद लोगों की जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने मौके से कई रिकॉर्ड और अन्य सामग्री जब्त की है।

    सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि स्पा सेंटर के खिलाफ काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। जांच में लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं पाया गया और स्टाफ का सत्यापन भी अधूरा मिला। पुलिस ने फिलहाल सेंटर को बंद करा दिया है और वहां से हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

    अधिकारियों का कहना है कि जिले में संचालित अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच कराई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी ने बताया कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है और पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने भी सभी स्पा सेंटरों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।

    खबरें और भी