विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा में पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्रा मालगाड़ी के आगे कूदे, छात्र की मौत, प्रेम प्रसंग की आशंका

Published: Wed, 30 Sep 2026 10:05 PM (IST)

इटावा में एक पाॅलीटेक्निक छात्र और छात्रा ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें छात्र की मौत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. इटावा में पालीटेक्निक के छात्र-छात्रा ने मालगाड़ी के आगे छलांग लगाई

  2. छात्र की मौके पर ही मौत, छात्रा गंभीर रूप से घायल

  3. पुलिस प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या के प्रयास की जांच कर रही है

जागरण संवाददाता इटावा। इटावा मैनपुरी रेलमार्ग पर बुधवार की रात करीब 8:30 बजे पाॅलीटेक्निक की छात्रा व छात्र मालगाड़ी के आगे कूद गए। छात्र की मौत हो गई। जबकि छात्रा घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में प्रेम संबंधों की आशंका बताई जा रही है। दोनों मैकेनिकल ट्रैड में द्वितीय वर्ष छात्र है और एक साथ पढ़ते थे। छात्रा को गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रिफर कर दिया गया है।

पाॅलीटेक्निक में पढ़ने वाली छात्रा निवासी थाना फंफूद जनपद औरैया गर्ल्स हास्टल से शाम करीब 7 बजे बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। उसकी सहपाठी छात्रा ने बताया कि वह गर्ल्स हास्टल के दो नंबर कमरे में रहती थी। रात करीब 9 बजे उनके ट्रेन से कटने की सूचना उसे मिली। उसके साथ छात्र निवासी पुराना भरथना भी था। उसकी  मौत हो गई। जब कि छात्रा घायल है।

आरपीएफ के कास्टेबिल हीरा चंद्र मीणा व गिरजेश यादव मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। जब कि छात्रा घायल है। कास्टेबिल हीरा चंद्र ने बताया कि दोनों छात्र छात्रा कुछ दूरी पर इटावा मैनपुरी ट्रैक पर पड़े मिले थे। छात्र के पिता बिजली विभाग में तैनात है। छात्र तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था।

उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही नाना के पास रहता था। शाम करीब 6 बजे नाना को फोन कर चला गया था। इसके बाद उसने फोन नही उठाया। सीओ सिटी अवनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- इटावा में दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर 866 करोड़ से बन रहा 9.7 किमी लंबा फ्लाईओवर, मिलेगी ट्रेनों को रफ्तार

यह भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा डीएफओ और चालक की मौत, 3 घायल