इटावा में बाथरूम में पैर फिसलकर गिरने से महिला की मौत, 3 महीने के मासूम के सिर से उठा मां का साया
इटावा के अमथरी गांव में बाथरूम में फिसलकर गिरने से 27 वर्षीय सपना शाक्य की मौत हो गई। डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज की आशंका जताई है। घटना के बाद उन्हें भर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
महिला की बाथरूम में फिसलकर गिरने से मौत।
डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज की आशंका जताई।
तीन माह के मासूम ने खोई अपनी मां।
संवाद सूत्र, जागरण, इटावा। गांव अमथरी में सोमवार को नहाते समय बाथरूम में फिसलकर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज की आशंका जताई है।
गांव निवासी धीरेंद्र शाक्य की पत्नी सपना शाक्य (27) घर के बाथरूम में नहा रही थीं, तभी अचानक पैर फिसलने से वह जमीन पर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। घटना की जानकारी होते ही पति धीरेंद्र शाक्य व अन्य स्वजन आनन-फानन में उन्हें भरथना स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए।
वहां चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद सपना शाक्य को मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज की आशंका जाहिर की है बताया गया कुदरकोट निवासी गणेश चंद्र ने सपना शाक्य की शादी वर्ष 2025 में अमथरी निवासी धीरेंद्र शाक्य से की थी। महिला का एक तीन माह का मासूम बेटा भी है, जिससे घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मासूम बच्चे के सिर से मां का साया उठ जाने से स्वजन गहरे सदमे में हैं।
थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि स्वजन व मृतका के पिता की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत होने का कारण पता चलेगा।