Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सरकारी अधिकारी बने भाजपा के एजेंट'; शिवपाल सिंह यादव ने पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Tue, 07 May 2024 08:00 PM (GMT+05:30)

    सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनिंदा अधिकारी तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा के पक्ष में ...और पढ़ें

    अधिकारी भाजपा के पक्ष में मतदान कराते नजर आए: शिवपाल।
    अधिकारी भाजपा के पक्ष में मतदान कराते नजर आए: शिवपाल।

    संवाद सहयोगी, सैफई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि चुनिंदा अधिकारी तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करते नजर आए, जबकि सपा के समर्थकों को मतदान केंद्र के बाहर से लाठी मारकर भगा दिया गया। 

    शिवपाल ने कहा कि अधिकारी भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं, इसके बावजूद भी बदायूं से आदित्य यादव व मैनपुरी से डिंपल यादव को कोई हराने वाला नहीं है। वे मंगलवार की शाम को अभिनव विद्यालय में मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

    उन्होंने कहा कि बदायूं व मैनपुरी का पुलिस प्रशासन भाजपा का समर्थक बनकर काम करता हुआ नजर आया। बदायूं में क्रूरता के साथ जनता से व्यवहार किया गया। जिला प्रशासन ने लोगों को वोट डालने से रोका। सरकार जब बदलेगी तब उन्हें मालूम पड़ेगा। 

    उन्होंने कहा कि सैफई थाना में वोट डालने आए लोगों को बैठा लिया गया। बदायूं में मुस्लिम महिलाओं को भगा दिया गया। आदित्य यादव को वहां पर धरना देना पड़ा। डीएम व एसएसपी ने उन्हें भी हाईवे पर रोका। हमने चुनाव आयोग को इसकी शिकायत की है।

    खबरें और भी