विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: घर में बेटे के शव के साथ दो दिनों से रह रही थी असहाय मां, बदबू आने पर पड़ोसियों ने की जांच तो खुला मामला

Published: Thu, 20 Jun 2024 09:50 AM (IST)

उत्‍तर प्रदेश के इटावा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर एक असहाय बुजुर्ग ...और पढ़ें

घर में दो दिनों से पड़ा था शव। जागरण
घर में दो दिनों से पड़ा था शव। जागरण

HighLights

  1. शव के सड़ने के बाद दुर्गंध फैलने पर हो सकी जानकारी
  2. भीषण गर्मी से तबीयत खराब होने से मौत की आशंका

 जागरण संवाददाता, इटावा। लखना के ठाकुरान मुहाल में बीमार वृद्धा दो दिन बेटे के शव के साथ बनी रहीं और उन्हें पता ही नहीं चला। शव के सड़ने के बाद दुर्गंध फैलने पर बुधवार सुबह आसपास के लोगों को जानकारी हो सकी। मौत गर्मी के कारण तबीयत खराब होने और उपचार न मिलने से होने की आशंका जताई जा रही है।

शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी दो दिन पहले घटना हुई। बीमार मां भी घटना के संबंध में कुछ जानकारी नहीं दे सकीं।

ठाकुरान मुहाल निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि पिता सरमन सिंह कुशवाहा का निधन हो चुका है। उनके घर के सामने वाले मकान में 85 वर्षीय बीमार मां मालती देवी के साथ अविवाहित 50 वर्षीय भाई धूप सिंह रहता था। धूप सिंह ही बीमार मां की देखभाल करता था। मां की तबीयत खराब होने के कारण वह कमरे में दवा खाकर लेटी रहती थीं।

इसे भी पढ़ें-'इंस्पेक्टर साहब से बात हो गई है...विकास दूबे की तरह गोली मारेंगे', बरेली पुलिस को मिली धमकी

बुधवार सुबह राहगीरों को उनके घर के सामने से निकलते समय दुर्गंध आई तो उनको जानकारी दी। कमरा खोला गया तो कपड़े पहने हुए धूप सिंह का शव तख्त पर पड़ा था। शव काला पड़ गया और मुंह से खून का झाग निकल रहा था।

इसे भी पढ़ें-देर रात हुई बूंदाबांदी ने दी गर्मी से राहत, आगरा में चली आफत की आंधी, एक की मौत

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा व चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पूछताछ में स्वजन ने बताया कि अविवाहित धूप सिंह बीमार रहते थे। जसवंत सिंह ने बताया कि जिस कमरे में मां लेटी रहती थीं, वहां खाने का सामान व पानी रखा रहता है। अत्यधिक बीमार होने की वजह से वह कमरे से बाहर नहीं निकलती थीं, इसलिए उन्हें भाई की मृत्यु की जानकारी नहीं हुई।

मुहल्लेवासी इस बात पर हैरत जता रहे हैं कि बस्ती के बीच एक घर में दो दिन तक एक व्यक्ति का शव सड़ता रहा और कोई जान नहीं पाया। चर्चा है कि पंखा चलाने के लिए बिजली के तारों को बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु की वजह का पता चल सकेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।