महाशिवरात्रि के लिए इटावा के हजारी महादेव मंदिर में तैयारियां पूरी, जानें रूट डायवर्जन और पार्किंग क्षेत्र
इटावा के ऊसराहार स्थित हजारी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के लिए सुरक्षा व व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी और एसएसपी ने निरीक्षण कर सीसीटीवी ...और पढ़ें

हजारी महादेव मंदिर का निरीक्षण करते एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव व एसडीएम । जागरण
HighLights
जिलाधिकारी-एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
कांवरियों व भक्तों के लिए अलग-अलग मार्ग बने।
ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी, पुलिस बल तैनात रहेगा।
जागरण संवाददाता, ऊसराहार (इटावा)। हजारी महादेव मंदिर पर कांवरियो की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी व एसएसपी ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर मे सीसीटीवी कैमरे लगाने व मंदिर जाने वाले सभी मार्गो पर पर्याप्त रोशनी के निर्देश दिए है। एसएसपी ने कहा कांवरियो को शातिंपूर्ण दर्शन कराने के लिए सात थानाध्यक्ष व दस इंस्पेक्टर सहित पुलिस व पीएसी तैनात रहेंगी।
शिवरात्रि पर हजारी महादेव मंदिर पर कांवरियो की भारी भीड पहुचने की उम्मीद है। प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकन्ना है। शुक्रवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ हजारी महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मेला कमेटी के अध्यक्ष पंचम सिहं यादव को रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था के साथ सफाई रखने के भी निर्देश दिए उन्होंने कहा मंदिर मे गंगाजल से भरी कांच की बोतलो को एक स्थान पर संकलित कर गंगाजल चढाया जाय जिससे मंदिर परिसर मे कांच की बोतलो को तोडने से रोका जा सके।
एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया शिवरात्रि पर हजारी महादेव मंदिर पर कांवरियो की सुरक्षा मे सात एसओ दस इंस्पेक्टर सहित पुलिस व पीएसी तैनात रहेगी। अराजकतत्वो से निपटने के लिए ड्रोन कैमरो से मेले मे निगरानी रहेगी। मंदिर जाने वाले सभी रास्तो पर चौदह बैरियर लगाए जाएंगे। इससे पहले बुधवार को अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन व एसडीएम श्वेता मिश्रा क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य ने थानाध्यक्ष बलराज भाटी के साथ निरीक्षण किया था।
मंदिर कमेटी को बाहर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल समय से पहले तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने कहा मंदिर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गो पर बैरियर लगाकर सभी चार पहिया वाहनों को रोक कर पार्किंग मे खडा किया जाएगा।
खबरें और भी
उपजिलाधिकारी ताखा श्वेता मिश्रा ने कहा कांवरियो को मंदिर पहुचने पर दर्शन के लिए रूकना न पडे इसके लिए अलग रास्ता तैयार किया गया है। साथ ही मंदिर मे कांवरियो और भक्तो को दर्शन के लिए भी अलग अलग गेट बनाए गए हैं। क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य ने बताया मेले मे भारी भीड को देखते हुए अराजकतत्वो पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरो का प्रयोग किया जाएगा।
मेला परिसर मे ड्रोन लगातार उडते रहेगे जबकि मंदिर परिसर मे जगह जगह सीसीटीवी कैमरो से निगरानी की जाएगी। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सात थानाध्यक्ष व दस इंस्पेक्टर तैनात रहेगे। जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात रहे इसके लिए 105 सिपाही व 60 महिला कांस्टेबल भी तैनात रहेगी।
जबकि दो सेक्शन पीएसी के जवान चप्पे चप्पे पर तैनात रहेगे। मंदिर जाने के प्रमुख मार्गो पर चौदह स्थानो पर बैरियर लगाए जाएगे। चार स्थानो पर पार्किंग बनाई गई है। आपात स्थिति के लिए तीन दमकल तैनात रहेगी। मंदिर परिसर के आसपास मार्गो पर यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 10 ट्रेफिक के जवान भी तैनात रहेंगे।
थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया 15 फरवरी को शिवरात्रि है लेकिन मेले मे सुरक्षा व्यवस्था के लिए 13 फरबरी से ही पुलिस बल तैनात रहेगा