यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Crime News: पति ने पत्नी की हत्या के बाद किया सुसाइड, रिश्तेदारों को Video भेज बताई वजह
इटावा के सैफई में पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मरने से पहले पति ने एक व ...और पढ़ें

HighLights
- पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या
- पत्नी की हत्या के बाद मौत को लगाया गले
- मरने से पहले पति ने बनाया वीडियो- बोला हमने पत्नी की हत्या कर दी...
जागरण संवाददाता, इटावा। यूपी के इटावा में रविवार की रात एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। आत्महत्या से पहले शख्स ने एक वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदारों को भेजा था, जिसमें अपने घरवालों और ससुराल पक्ष को निर्दोष बताते हुए पड़ोसी युवक के पत्नी से अवैध संबंध होने के चलते उसे जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
मामला सैफई क्षेत्र के ग्राम नगला चैनसुख का है। अवनीश उर्फ मनोज यादव ट्रक चालक था। उसकी 2015 में सोनम यादव के साथ शादी हुई थी, जिसके एक सात वर्ष का बेटा भी है। अवैध संबंध के शक में मनोज ने रविवार की रात पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, फिर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पड़ोसी युवक से अवैध संबंध को लेकर अक्सर होती थी कहासुनी
सुसाइड से पहले मनोज द्वारा बनाए गए वीडियो में पड़ोसी युवक जयवीर सिंह, जो पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है, उस पर पत्नी से अवैध संबंध होने की बात कही है और दोनों की मौत का जिम्मेदार भी अवनीश जयवीर को ही ठहरा रहा है।

