Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद से रेस्क्यू कर लाए गए तेंदुए के शावक की मौत, इटावा सफारी पार्क में तोड़ा दम

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 09:59 PM (IST)

    मुरादाबाद वन प्रभाग के मोहम्मदपुर गांव से बचाए गए सात दिन के तेंदुए के शावक की इटावा सफारी पार्क में इलाज के दौरान मौत हो गई। अपनी मां से न मिल पाने क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. तेंदुए के सात दिन के शावक की इटावा में मौत।

    2. मुरादाबाद से रेस्क्यू कर सफारी पार्क लाया गया था।

    3. मां से न मिल पाने के कारण तबीयत बिगड़ी।

    जागरण संवाददाता, इटावा। मुरादाबाद वन प्रभाग के ग्राम मोहम्मदपुर से रेस्क्यू कर लाए गए सात दिन के तेंदुए के शावक की शुक्रवार को इलाज के दौरान इटावा सफारी पार्क में मौत हो गई। उसे स्थानीय निवासी ध्यान सिंह के खेत से रेस्क्यू किया गया था। अपनी मां से न मिल पाने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।

    इटावा सफारी पार्क के निदेशक डा. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि मुरादाबाद वन प्रभाग के कर्मचारियों द्वारा शावक को मां से तीन दिन मिलाने का प्रयास किया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

    उसके बाद बेहतर देखभाल के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव के निर्देश पर 12 मार्च की रात्रि को उसे सफारी भेजा गया था। सफारी पार्क के चिकित्सालय में पहुंचते-पहुंचते उसकी हालत नाजुक हो गई थी।