यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Mandir : प्राण प्रतिष्ठा से पहले शिवपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- प्रचार ऐसा हो रहा है कि जैसे भगवान राम...
Shivpal Yadav on Ram Mandir शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा को मंदिर के अलावा कुछ नहीं दिखाई दे रहा। हम सभी लोग भगवान श्रीराम को मानते हैं। हमें तो लगता ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, इटावा : सैफई के ग्राम मुचेहरा में कंबल वितरण समारोह में संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भगवान राम केवल भाजपा के ही नहीं हैं सभी के हैं। लेकिन प्रचार ऐसा हो रहा है कि जैसे भगवान राम केवल भाजपा के हैं।
बोले- पैसे वाले लोग दिन में एक बार भी नहीं लेते होंगे राम का नाम
भाजपा को मंदिर के अलावा कुछ नहीं दिखाई दे रहा। हम सभी लोग भगवान श्रीराम को मानते हैं। हमें तो लगता है कि सबसे अधिक गरीब, पिछड़े, दलित व उपेक्षित लोग भगवान राम को मानते हैं। जितने पैसे वाले लोग हैं वह दिन में एक बार भी भगवान का नाम नहीं लेते होंगे।
भाजपा बेफिजूल का खर्चा कर रही है। इस खर्चे को गरीबों और उपेक्षितों की मदद के लिए करना चाहिए था। लेकिन केवल पूंजीपतियों के लिए काम किया जा रहा है। सरकार विदेश से कर्जा ले रही है। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के बाल सखा रामबहादुर मिश्रा को भी याद किया।