Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    370 पर 'सुप्रीम मुहर' लगने के बाद अखिलेश का BJP पर तंज, बोले- लद्दाख में अंदर घुस गया चीन; अभी भी उनका...

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 04:19 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को इटावा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि धारा 370 को लेकर लोकसभा में समाजवा ...और पढ़ें

    370 पर 'सुप्रीम मुहर' लगने के बाद अखिलेश ने BJP पर कसा तंज, बोले- लद्दाख में चीन अंदर घुस आया
    370 पर 'सुप्रीम मुहर' लगने के बाद अखिलेश ने BJP पर कसा तंज, बोले- लद्दाख में चीन अंदर घुस आया

    जागरण संवाददाता, इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को इटावा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि धारा 370 को लेकर लोकसभा में समाजवादी पार्टी ने कई सवाल उठाए थे। जम्मू कश्मीर के भी नेताओं ने सवाल सरकार से पूछे थे। आज जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है तब कोई नई बात नहीं कही जा सकती है।

    कुछ साथी है जो अभी भी यह सोचते होंगे कि जिस भावना से 370 लागू किया गया था उस भावना के पक्ष में निर्णय नहीं है लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला अब सभी मानेंगे। सीमा की सुरक्षा को लेकर अभी कुछ सवाल ऐसे हैं जिन पर सरकार को जवाब देना होगा।

    अखिलेश ने किया सवाल

    सपा मुखिया ने आगे कहा- लद्दाख को लेकर सवाल खड़े हुए थे और चीन अंदर आ गया था और अभी भी वहीं बैठा है। वह अभी पीछे नहीं हटा है। अखिलेश सैफई के नगला मरदान में सपा नेता मनीष यादव पतरे के यहां विवाह समारोह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी उनकी पार्टी की पूरी है। भाजपा उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 में थी और 2024 में चली जाएगी। भाजपा को बताना होगा कि क्या किसानों की आय दोगुणी हुई है। प्रदेश में कोई नई मंडी नहीं बनाई गई, इंडस्ट्रियल हब नहीं बनाया गया।

    खबरें और भी

    अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

    बुंदेलखंड में मिसाइल व टैंक बनाने की बात कही जा रही थी वो नहीं बना। आखिर कब तक भाजपा झूठ बोलेगी। मुख्यमंत्री 40 लाख करोड़ के एमओयू की बात कह रहे हैं। लेकिन एक भी उद्योगपति उद्योग लगाने नहीं आया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से वोट डाले जाने चाहिए। जब अमेरिका में बैलेट पेपर से वोट डाले जाते हैं तो फिर भारत में क्यों नहीं ऐसा हो सकता।

    आइएनडीआइए गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन मजबूत रहेगा। इसकी बैठक के बाद मीडिया को यह जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विकसित भारत की गारंटी को लेकर पूरे देश में रथ चला रही है। रथ के साथ खाना भी रखा जा रहा है। अगर खाने का सामान न हो तो शायद ही कोई सरकार की योजनाओं को देखने आए। सरकार ने महंगाई बढ़ा दी है, बेरोजगारी से लोग परेशान हैं।

    इसे भी पढ़ें: हाईटेक शहर के रूप में विकसित हो रही रामनगरी अयोध्या, चल रही 178 परियोजनाएं; खर्ज होंगे 30 हजार करोड़