आईएनडीआईए गठबंधन में रार! अखिलेश के रायबरेली दौरे के बाद शिवपाल यादव बोले- जसवंतनगर और सैफई में कांग्रेस को नहीं मिलेगा वोट
सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कांग्रेस के सैफई में ताकत दिखाने के बयान पर कहा कि उन्हें जसवंतनगर और सैफई ...और पढ़ें
-1790430590876_m.webp)
शिवपाल सिंह।
HighLights
शिवपाल यादव ने कांग्रेस के दावों को खारिज किया, वोट नहीं मिलेंगे
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, गड़बड़ी का आरोप लगाया
सपा 2027 चुनाव की तैयारी में, भाजपा पर बेरोजगारी का आरोप
जागरण संवाददाता, इटावा। रायबरेली में अखिलेश यादव का दौरा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बयान ने आईएनडीआईए गठबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कांग्रेस की जमीनी राजनीति पर सवाल खड़े कर दिए। कहा, जसवंतनगर और सैफई से कांग्रेस को वोट नहीं मिलेंगे।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र गौतम के बयान की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे के बाद कांग्रेस सैफई में अपनी ताकत दिखाएगी, के सवाल पर कहा कि कांग्रेस को जसवंतनगर व सैफई से कोई वोट नहीं मिलेगा। उन्हें आना चाहिए उनका स्वागत है। जसवंतनगर में इस बार उनकी अच्छी जीत होगी। वे जसवंतनगर में एक निजी कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता सब फैसला करेगी।आयोग की टीम में से दो लोग ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी बात को सुना नहीं जा रहा है। बिहार, बंगाल के चुनाव में गड़बड़ियों के तमाम मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में भी गड़बड़ी की जा रही है। हमारे कार्यकर्ता इसको राकेंगे।
शिवपाल सिंह ने कहा कि सपा ने 2027 चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और हम सरकार बनाने जा रहे हैं। भाजपा झूठ बोलने में माहिर है। बेरोजगारी व भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। बिजली को महंगा कर दिया गया है, बिजली मिल नहीं रही है। लोगों पर टैक्स लगाया जा रहा है, लोग परेशान हैं। मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर उन्होंने बोलने से इन्कार कर दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।