विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा में स्कूल में शिक्षा मित्र व रसोइया कर रहे थे अश्लील हकरतें, शक होने पर पहुंच गए ग्रामीण और बच्चे, गेट पर डाला ताला

Published: Tue, 08 Sep 2026 04:31 PM (IST)

इटावा के ताखा ब्लॉक के सोरो प्रथम कंपोजिट विद्यालय में शिक्षा मित्र और रसोइया की कथित अश्लील हरकतों से नाराज ...और पढ़ें

यह फोटो एआई जनरेटेड है।

यह फोटो एआई जनरेटेड है।

HighLights

  1. शिक्षा मित्र और रसोइया की अश्लील हरकतों का आरोप

  2. ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया

  3. अधिकारियों ने जांच का आश्वासन देकर ताला खुलवाया

जागरण संवाददाता, इटावा। ताखा ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय सोरो प्रथम में शिक्षा मित्र व रसोइया की अश्लील हरकत से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मंगलवार को स्कूल में ताला डाल दिया और तीन घंटे तक शिक्षण कार्य बाधित रहा।

मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश मिश्रा से किए जाने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी अनुपम शुक्ला मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा देकर स्कूल का ताला खुलवाया।ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार को छुट्टी के बाद शिक्षा मित्र व रसोइया स्कूल के कार्यालय में अश्लील हरकतें कर रहे थे।

शक होने पर बच्चे व ग्रामीण स्कूल पहुंच गए तो शिक्षा मित्र ने रसोइया को कमरे के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और बाउंड्रीबाल से कूदकर भाग गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को स्कूल नहीं खुलने दिया और बच्चों को स्कूल न भेजने की चेतावनी दी। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट बीएसए को भेज रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कानपुर: करोड़पति ससुर की हत्या को बहू ने नौकर को दी 6 लाख की सुपारी, कहा था- पकड़े गए तो पति का नाम बताना

यह भी पढ़ें- 50 साल पुरानी औद्योगिक पहचान पर संकट...उद्योगों का शहर, फिर भी युवा क्यों छोड़ रहे कानपुर? टैलेंट का NCR की ओर पलायन

यह भी पढ़ें- डीएनए रिपोर्ट ने खोली सच्चाई, कानपुर के दुष्कर्मी को 20 साल की कड़ी सजा