Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कौन हैं तेज प्रताप, जिन्हें अखिलेश ने कन्नौज से बनाया सपा प्रत्याशी? लालू यादव से है खास नाता

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 03:21 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 कन्नौज से समाजवादी पार्टी के घोषित किए गए प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह यादव ने अपना राजनीतिक करियर वर्ष 2004 में शुरू किया था। सब ...और पढ़ें

    कौन हैं तेज प्रताप, जिन्हें अखिलेश ने कन्नौज से बनाया सपा प्रत्याशी?
    कौन हैं तेज प्रताप, जिन्हें अखिलेश ने कन्नौज से बनाया सपा प्रत्याशी?

    जागरण संवाददाता, इटावा। (Kannauj Lok Sabha Election 2024) कन्नौज से समाजवादी पार्टी के घोषित किए गए प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह यादव ने अपना राजनीतिक करियर वर्ष 2004 में शुरू किया था। सबसे पहले वे क्षेत्र पंचायत सदस्य सैफई से निर्विरोध चुने गए थे। वर्ष 2012 में सैफई के ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुने गए थे।

    उन्होंने दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा ग्रहण की है। वर्ष 2005 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। 2008 में एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से बीकॉम किया था। उसके बाद वर्ष 2009 में लंदन की लीड्स यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की थी।

    तेज प्रताप यादव संभालते हैं सैफई महोत्सव की जिम्मेदारी

    वे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव के नाती हैं। उनके पिता रणवीर सिंह यादव सैफई महोत्सव के संस्थापक रहे हैं। रणवीर सिंह यादव का निधन 2002 में हो गया था। उसके बाद तेज प्रताप ने उनकी कमान संभाली थी।

    उनकी मां मृदुला यादव इस समय सैफई की ब्लाक प्रमुख हैं। वे 2014 में मैनपुरी लोकसभा से उपचुनाव में पहली बार सांसद चुने गए थे। मैनपुरी लोकसभा सीट का सारा काम वे ही देखते थे। उनकी शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पुत्री राज लक्ष्मी यादव से वर्ष 2015 में हुई थी।

    खबरें और भी

    शादी में शामिल हुए थे पीएम मोदी

    उनकी शादी में उन्हें आशीर्वाद देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आए थे। इस दौरान एक ही मंच पर मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव ने नरेन्द्र मोदी का स्वागत भी किया था।  उनका जन्म 21 नवंबर 1987 को हुआ था।

    इसे भी पढ़ें: आजमगढ़ में निरहुआ को चुनौती देंगे धर्मेंद्र यादव, अखिलेश ने इस सीट पर रिकॉर्ड मतों से दर्ज की थी जीत; पढ़ें सियासी समीकरण