Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी के एक साल बाद मह‍िला को फल बेचने वाले से हो गया प्‍यार, पति के साथ रहने से इनकार, फ‍ि‍र...

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 10:21 PM (IST)

    ऐरवाकटरा में एक महिला शादी के एक साल बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई। परिवार ने उसे ढूंढा पर वह नहीं मिली। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद वह खुद थाने ...और पढ़ें

    शादी के एक साल बाद पति के साथ रहने से इनकार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
    शादी के एक साल बाद पति के साथ रहने से इनकार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    संवाद सूत्र, ऐरवाकटरा। शादी के करीब एक साल बाद महिला 30 जून को पास के गांव निवासी प्रेमी के साथ चली गई। परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पांच जुलाई को पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। इसी बीच आठ जुलाई को महिला थाने पहुंची और प्रेमी के साथ जाने की बात कही। पुलिस से लेकर परिवार के लोगों ने समझाने का प्रयास किया गया, लेक‍िन वह नहीं मानी। बाद में उसे प्रेमी के साथ जाने दिया गया।

    थाना के एक गांव निवासी युवती की शादी करीब एक साल पहले जनपद इटावा थाना बसरेहर के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी गांव दोवामाफी निवासी एक युवक के संपर्क में आ गई। फोन पर बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बढ़ गया। 29 जून को महिला मायके चली गई। वहां 30 जून को महिला घर से अचानक लापता हो गई।

    मायके व ससुराली पक्ष ने महिला की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पांच जुलाई को पिता थाने पहुंचा और उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। आठ जुलाई की दोपहर महिला थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी। अब वह उसके साथ ही रहेगी।

    पुलिस की सूचना पर मायके व ससुराली पक्ष के लोग थाने पहुंचे। महिला को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की बात पर अड़ गई। प्रेमी युवक राजस्थान के गंगानगर में फल बेचने का काम करता है। वह 26 जून को अपने गांव आया था।

    खबरें और भी

    थानाध्यक्ष जीतमल ने बताया कि महिला को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मानी। जिसके बाद उसे युवक के साथ जाने दिया गया।