Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पटना-इंदौर एक्सप्रेस आज फैजाबाद में हादसे से बची

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 22 Nov 2016 02:46 PM (IST)

    कानपुर देहात के हादसे के एक दिन बाद पटना से रवाना होने के बाद पटना-इंदौर एक्सप्रेस(19314) आज फैजाबाद में पलटने से बच गई। ...और पढ़ें

    पटना-इंदौर एक्सप्रेस आज फैजाबाद में हादसे से बची
    पटना-इंदौर एक्सप्रेस आज फैजाबाद में हादसे से बची

    फैजाबाद (जेएनएन)। कानपुर देहात के पुखरायां में इंदौर-पटना एक्सप्रेस के हादसे के बाद आज फैजाबाद में पटना-इंदौर एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बच गई। कानपुर देहात में इंदौर-पटना एक्सप्रेस के हादसे में 150 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी जबकि आज बड़ा हादसा बच गया।

    कानपुर देहात के हादसे के एक दिन बाद पटना से रवाना होने के बाद पटना-इंदौर एक्सप्रेस(19314) आज फैजाबाद में पलटने से बच गई। फैजाबाद में आज तड़के करीब तीन बजे इस ट्रेन के गुजरने के बाद ही ट्रैक टूट गया। पटना-इंदौर एक्सप्रेस आज तड़के सिटी स्टेशन और फैजाबाद रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन गुजरी थी।

    देखें तस्वीरें : कानपुर-झांसी रेलवे रूट सामान्य, ट्रेन का आवागमन शुरू

    पढ़ें- कानपुर-झांसी रेलवे रूट सामान्य, ट्रेन का संचालन शुरू

    ट्रेन हादसे में घायलों की सूची और हेल्पलाइन नंबर की देखें तस्वीरें

    माना जा रहा है कि पहले से चटका ट्रैक ट्रेन के गुजरते ही टूट गया। इसको जब देखा गया तो दुरुस्त किया गया। इस दौरान चार घंटे तक मार्ग बाधित रहा। सुबह करीब छह बजे ट्रैक को ठीक किया गया। इसके बाद भी सभी ट्रेन को वहां पर कॉशन देकर निकाला गया। फिलहाल ट्रैक दुरुस्त हो गया है।

    पढ़ें- इंदौर-पटना ट्रेन हादसाः अब तक 145 की मौत, उच्च स्तरीय जांच की घोषणा

    खबरें और भी