आंगनबाड़ी में बैठा रहा 3 साल का बच्चा, ताला जड़कर चली गईं कार्यकर्त्री-सहायिका; रोने की आवाज सुनकर पहुंचे प्रधान
फतेहगढ़ के गुतासी गांव में एक आंगनबाड़ी केंद्र में तीन साल का बच्चा अनिरुद्ध अंदर बंद रह गया, जब कार्यकर्त्री और सहायिका बिना जांच किए ताला लगाकर चली ...और पढ़ें

HighLights
तीन वर्षीय बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र में बंद रह गया।
कार्यकर्त्री और सहायिका बिना जांच किए ताला लगाकर गईं।
प्रधान ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसे बचाया।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़। गुरुवार सुबह गांव गुतासी में पंचायत घर के नजदीक बने आंगनबाड़ी केंद्र में 10:30 बजे गांव का अनिल प्रजापति का तीन वर्षीय पुत्र अनिरुद्ध कमरे में बैठा था। अन्य बच्चे घर चले गए तो बिना जांच किए आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ममता और सहायिका पूनम कक्ष में ताला डालकर घर चली गईं।
करीब एक घंटे बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर बगल में ही बने पंचायत घर में बैठे निवर्तमान प्रधान आशीष मिश्रा और पंचायत सहायक अनिकेत को जानकारी हुई।
इस पर कार्यकर्त्री ममता को बुलाकर ताला खुलवाकर बच्चा बाहर निकाला गया। शाम को इस घटना का वीडियो प्रसारित हुआ तब घटना अधिकारियों की जानकारी में आई।