Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सांसद के सामने भिड़े सपा कार्यकर्ता, डाक बंगला में जमकर हुआ बवाल; हाथापाई की नौबत

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 01:41 PM (IST)

    फ़र्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा और सदर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत के बीच जमकर विवाद हुआ। ...और पढ़ें

    सांसद के सामने भिड़े सपाई, राघव व चंद्रेश में हाथापाई की नौबत
    सांसद के सामने भिड़े सपाई, राघव व चंद्रेश में हाथापाई की नौबत

    जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी से एटा के सांसद फतेहगढ़ के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से भेंट कर रहे थे। इसी दौरान सपा नगर अध्यक्ष व सदर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर विवाद हुआ और हाथापाई की नौबत आ गई। कुछ कार्यकर्ताओं ने जैसे-तैसे उन्हें अलग किया।

    घटना से आहत विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व को घटना की जानकारी देने और पद छोड़ देने की बात कही है।  एटा के सांसद देवेश शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से डाक बंगला में भेंट कर रहे थे। तभी नगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा व सदर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते हाथापाई की नौबत आ गई। जमकर खरीखोटी सुनाई गईं।

    लोकसभा चुनाव में भाजपा की मदद का आरोप

    इस दौरान अनुशासनहीनता की सभी हदें पार हो गईं। कुछ लोगों ने जैसे-तैसे दोनों पक्षों को अलग किया। चंद्रेश राजपूत ने बताया कि राघव ने उन पर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की मदद का आरोप लगाया। उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो वह हाथापाई का प्रयास करने लगे और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

    राघवदत्त शारीरिक रूप से सशक्त हैं, इस कारण वह शांत हो गए अन्यथा पिट जाते। राघव ने उन्हें पद से हटवाने की धमकी भी दी है। वह पूरे प्रकरण से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराएंगे और पद भी छोड़ देंगे। वहीं राघवदत्त ने बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं हुआ। कुछ कार्यकर्ताओं ने चंद्रेश पर आरोप लगाया था। उन्होंने विवाद शांत किया था।

    खबरें और भी

    जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि राघवदत्त उनके भतीजे हैं। वह मेरे ऊपर भी आरोप लगाने लगते हैं। कुछ कारणों से उनसे कुछ कहा नहीं जाता।

    इसे भी पढ़ें: सीसामऊ विधानसभा सीट के लिए सपा ने बनाया मास्टर प्लान, उपचुनाव की तैयारी के लिए इस दिग्गज नेता को सौंपी गई कमान

    इसे भी पढ़ें: मेरठ में हड़ताल पर गए मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स, ठप हुई इमरजेंसी सेवाएं; मरीज परेशान